राजधानी में तबाही का प्लान, पटाखे और कश्मीरी सेब कोडवर्ड के साथ दिल्ली को दहलाने पहुंचे जैश आतंकी

सेब के बाग में तैयार हुआ दिल्ली को दहलाने का प्लान, राजधानी में जैश के आतंकी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश रची जा रही है। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी राजधानी दिल्ली में दाखिल हो चुके हैं। खुफिया एजेंसियों की माने तो एक दर्जन आतंकी राजधानी दिल्ली में मौजूद हैं। ये आतंकी दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहे हैं। पीओके में बैठे आतंकियों के सरगना ने जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेंड आतंकियों को राजधानी दिल्ली, कश्मीर और पंजाब में पहुंचा चुके हैं। इन आतंकियों ने राजधानी में तबाही मचाने के लिए कोड बना रखा है। खुफिया एजेंसी ने इस कोड को इंटरसेप्ट किया है।

 पटाखे और कश्मीरी कोड वर्ड

पटाखे और कश्मीरी कोड वर्ड

खुफिया एजेंसियों ने आतंकियों के इस कोड को इंटरसेप्ट किया है। इस कोड के मुताबिक आंतकी 'दिवाली के पटाखे', 'कश्मीरी सेबों की दिल्ली में सप्लाई' जैसी बातें कर रहे है। जैश के इन आतंकियों को करो या मरो का टास्क देकर दिल्ली, कश्मीर और पंजाब भेजा गया है। इतना ही नहीं इन आतंकियों ने अपना प्लान कश्मीर में एक सेब के बाग में तैयार किया है। दिल्ली के दहलाने की प्लानिंग जैश का कमांडर अबु उस्मान ने तैयार किया है, जिसे 'डी' नाम दिया गया है।

 सेब के बगान में मीटिंग

सेब के बगान में मीटिंग

खुफिया विभाग के मुताबिक 5 दिन पहले कश्मीर के एक सेब बगान में आतंकियों की मीटिंग हुई है, जिसमें दिल्ली को दहलाने का प्लान तैयार किया गया है। इस मीटिंग में बताया गया कि उनके लड़ाके भारत मे अलग-अलग शहर में मौजूद हैं। उनके पास भारी मात्रा में हथियार भी था। इस मीटिंग की खबर पांच दिन पहले ही लग गई थी। मीटिंग में आतंकियों के बीच बात हुई कि कश्मीर के लोग जल्द ही अच्छी खबर सुनेंगे और ये खुशी की खबर जम्मू और दिल्ली में बड़े धमाकों के साथ आएगी।

 पाकिस्तान से घुसपैठ

पाकिस्तान से घुसपैठ


कश्मीर के बगान में बैठक के बाद जैश के प्रशिक्षित आतंकियों को दिल्ली, पंजाब भेजा गया। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिशें लगातार जारी है। आतंकियों हाल ही में पंजाब से चार आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। साथ ही एसआईटी को 4 ड्रोन विमान भी मिले थे जिनमें से तीन पूरी तरह से नष्ट किए जा चुके थे। ये ड्रोन विमान चीन निर्मित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+