सुशांत सिंह केस: NCB ने जब्त की करोड़ो की ड्रग्स, सप्लायर रीगल महाकाल गिरफ्तार

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के बाद इस पूरे मामले में ड्रग्स एंगल की जांच हो रही है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इस पूरे ड्रग्स मामले की जांच कर रही है। इस मामले में एनसीबी को बड़ी सफलता मिली है। एनसीबी ने अबतक की सबसे बड़ी बरामदगी की है। एनसीबी सूत्रों के अनुसार ड्रग्स मामले में जांच एजेंसी को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार एनसीबी ने बड़ी मात्रा में हशीश और नगद रुपए बरामद किए हैं।

Recommended Video

      Sushant Singh Case: NCB की छापेमारी, एक ड्रग सप्लायर गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
      ncb

      एनसीबी ने पांच किलो मलाना क्रीम जिसे प्रोसेस्ड हशीश के तौर पर जाना जाता है, बरामद किया है। बाजार में इसकी कीमत तकरीबन 2.50 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही एनसीबी को अफीम, एक्सटेसी की टैबलेट, 13 लाख रुपए कैश भी मिला है। एनसीबी ने इस मामले में बड़े ड्रग सप्लायर रीगल महाकाल को भी गिरफ्तार किया है। एनसीबी की टीम को यह बड़ी सफलता अंधेरी वेस्ट में छापेमारी के दौरान मिली।

      बता दें कि रीगल महाकाल पर एनसीबी की काफी लंबे समय से नजर थी। रीगल से मिली जानकारी के आधार पर एनसीबी ने कई जगहों पर छापेमारी की है। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इस बाबत जानकारी दी है कि रीगल महाकाल को हमने आज गिरफ्तार किया है, हम उसे कोर्ट में पेश करेंगे। रीगल महाकाल को कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे दो दिन की एनसीबी हिरासत में भेज दिया गया है। एनसीबी का कहना है कि हम अभी भी रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती द्वारा दिए गए लिंक को भी उजागर नहीं कर सकते हैं।

      सूत्रों की मानें रीगल महाकाल अनुज केशवानी को ड्रग्स की सप्लाई करता था। अनुज केशवानी भी ड्रग्स मामले में आरोपी है। एनसीबी की टीम ने केशवानी को सितंबर माह में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि केशवानी रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स सप्लाई किया करता था। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में एनसीबी अबतक 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान तक के नाम इस मामले में सामने आ चुके हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+