अगले छह महीनें में जेल के भीतर होंगे सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा
नई दिल्ली। प्रियंका गांधी के पति और सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि अगले छह महीने में वाड्रा जेल के भीतर होंगे।

खट्टर ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस के शासन काल में की गयी धांधली का पर्दाफाश किया जाएगा और रॉबर्ड वाड्रा को जेल के भीतर भेजा जाएगा।
रॉबर्ट वाड्रा पर खट्टर ने आरोप लगाया कि उन्होंने आम लोगों के हक का पैसा खाया है, ऐसे में उन्हें कतई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ढींगरा आयोग अगले छह महीने में अपनी रिपोर्ट पेश कर देंगा जिसके बाद आरोपी जेल के भीतर होंगे
गौरतलब है कि हरियाणा में गलत तरीके से जमीन की खरीद-फरोख्त के चलते रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ जांच चल रही है। ऐसे में देखने वाली बात है कि खट्टर के बयान के बाद कांग्रेस क्या रुख अख्तियार करती है।












Click it and Unblock the Notifications