पाक को तो मिले नहीं लेकिन भारत में बनेंगे एफ-16 फाइटर जेट्स!

नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान से बड़ी उम्‍मीदों के साथ अपने देश की एयरफोर्स के लिए अमेरिका से एडवांस्‍ड फाइटर जेट्स एफ-16 की डील की थी। आतंकवाद को बढ़ाना देने का आरोप झेलने वाले पाक को करारा झटका लगा जब अमेरिकी कांग्रेस की वजह से पाक को यह जेट्स मिलते-मिलते रह गए। अब यही फाइटर जेट्स भारत में निर्मित होंगे अब सबकुछ ठीक रहा तो।

f-16-india-fighter-jets

टेक्‍सास नहीं भारत में बनाना है एफ-16

एफ-16 को अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन तैयार करती है। लॉकहीड मार्टिन अमेरिकी डिफेंस सेक्‍टर का सबसे बड़ा उत्‍पादक और गेम चेंजर है। कंपनी ने भारत में एफ-16 के लेटेस्‍ट वर्जन एफ-16 ब्‍लॉक 70 के उत्‍पादन का प्रस्‍ताव रखा है।

फिलहाल इस जेट का लेटेस्‍ट वर्जन टेक्‍सास में तैयार हो रहा है। कंपनी का मानना है कि न‍ सिर्फ भारत बल्कि दुनिया की जरूरतों को देखते हुए वह भारत में इसका निर्माण करना चाहती है।

लेकिन एक शर्त है

हालांकि कंपनी का कहना है कि यह प्रस्‍ताव सिर्फ एक ही शर्त पर है कि इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) को इस फाइटर जेट को अपनी स्‍क्‍वाड्रन का हिस्‍सा बनाना होगा।

एफ-16 के बिजनेस डेवलपमेंट हेड रैंडल एल हॉवर्ड पिछले दिनों भारत में थे और उन्‍होंने इस दौरान यह बात कही। उन्‍होंने बताया कि कंपनी न सिर्फ जेट को भारत के लिए भारत में तैयार करना चाहती है बल्कि वह यहां पर तैयार जेट्स को दुनिया के देशों को निर्यात करना चाहती है।

आईएएफ के पास फाइटर जेट्स की कमी

आपको बता कि आईएएफ इस समय अपनी कॉम्‍बेट स्‍ट्रेंथ बढ़ाने के लिए नए फाइटर जेट्स की तलाश कर रही है। फ्रांस के साथ राफेल फाइटर जेट की डील का भी कोई भविष्‍य नजर नहीं आ रहा है। रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर भी कह चुके हैं

कि भारत को मेक इन इंडिया के जरिए तेजस के अलावा एक और फाइटर जेट की जरूरत है। ऐसे में हो सकता है कि यह ऑफर भारत को रास आए जाए और फिर पाक को मुंह चिढ़ाते हुए भारत में ही एफ-16 का निर्माण होने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+