फर्जी ईवीएम मामले में बड़ा खुलासा, झूठा निकला उम्मीदवार का दावा

ईवीएम मामले में बड़ा खुलासा, जिस उम्मीदवार ने ईवीएम मशीन पर उठाए थे सवाल, दावा निकला झूठा

मुंबई। ईवीएम मशीन पर तमाम राजनीतिक दलों ने कई अहम सवाल खड़े किए हैं कि ईवीएम मशीन सही परिणाम नहीं बता रही हैं। लेकिन इस मामले में अब बड़ा मोड़ आया है। मुंबई निकाय चुनाव में उम्मीदवार श्रीकांत गणपत ने दावा किया था कि उन्हें एक भी वोट नहीं मिला है, उन्होंने बीएमसी चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। लेकिन 23 फरवरी को चुनाव के नतीजे आने के बाद उन्होंने ईवीएम मशीन पर गलत नतीजे लगाने का आरोप लगाया था, उन्होंने कहा था कि उन्हें खुद का भी वोट नहीं मिला है।

evm

पिछले दो महीने में तमाम राजनीतिक दलों ने श्रीकांत के दावे का हवाला देते हुए ईवीएम मशीनों पर सवाल खड़े किए थे, पार्टियों ने आरोप लगाया था कि ईवीएम मशीनें हैक की गई हैं और यह गलत परिणाम बता रही हैं। खुद आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा में डमी ईवीएम मशीन को हैक करके दावा किया था कि चुनाव परिणाम गलत हैं और चुनाव आयोग को ईवीएम का प्रयोग बंद करना चाहिए।
महाराष्ट्र के उपचुनाव आयुक्त अविनाश टी सनस ने बताया कि श्रीकांत ने साकी नाका के वार्ड नंबर 164 से चुनाव लड़ा था। उनके दावे के बाद हमने इस मामले की जांच की, जिसके बाद हमने पाया कि श्रीकांत दो जगह से बतौर मतदाता रजिस्टर्ट थे। लेकिन उन्होंने दावा किया था कि उन्हें दोनों ही पोलिंग बूथ पर एक भी वोट नहीं मिला है। राज्य चुनाव आयोग ने साफ किया है कि श्रीकांत को वार्ड नंबर 164 से कुल 44 वोट मिले हैं, जबकि बूथ नंबर 11 से उन्हें 29 वोट मिले हैं, जबकि बूथ नंबर 15 पर उन्हें 15 वोट मिले हैं।

इसे भी पढ़ें- चुनाव आयोग की खुली चुनौती आइए और ईवीएम मशीन को हैक करके दिखाइए

चुनाव आयोग के अधिकारी ने बताया कि श्रीकांत बूथ नंबर 29 के इलाके में रहते हैं, हमें लगा कि उन्होंने अपना वोट वहीं दिया था, ऐसे में श्रीकांत का यह दावा कि उनके परिवार और उनके जानने वालों का वोट उन्हें नहीं मिला यह गलत है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि 27 फरवरी को श्रीकांत ने चुनाव आयोग को शिकायत की थी लेकिन इस शिकायत में उन्होंने यह कहीं नहीं कहा था कि उन्हें एक भी वोट नहीं मिला है। उन्होंने सिर्फ ईवीएम पर सवाल खड़ा किया था और फिर से चुनाव कराने की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+