जेटली ने दी बड़ी राहत, नहीं देना होगा ईपीएफ राशि निकालने पर टैक्स
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भारी विरोध के बीच ईपीएफ की राशि निकालने पर लगने वाले टैक्स के फैसले को वापस ले लिया है। वित्त मंत्री के इस ऐलान के बाद कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 29 फरवरी को आम बजट पेश करते समय ईपीएफ की 60 फीसदी राशि निकालने पर टैक्स लगाने का ऐलान किया था। सरकार की इस घोषणा का भारी विरोध हो रहा था। सरकार ने ईपीएफ की राशि रिटायरमेंट के बाद निकालने पर टैक्स लगाने के लिए ऐलान किया था।
इसके अनुसार लोगों को 40 फीसदी राशि निकालने पर कोई टैक्स नहीं दिया जाना था। लेकिन 60 फीसदी राशि निकालने टैक्स देना पड़ता। विपक्षी पार्टियों और देश के कर्मचारी संघ ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया था। जिसके बाद सरकार ने इस फैसले को वापस लेने का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications