इन 6 देशों से भारत आने वाले यात्रियों को भारत सरकार ने दी बड़ी राहत, इस नियम में मिली छूट
कोरोना के मामलो में जिस तरह से कमी हो रही है उसे देखते हुए भारत सरकार ने छह देशों से आने वाले यात्रियों को राहत दी है। चीन, सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग, कोरिया, थाइलैंड और जापान से आने वाले यात्रियों के लिए अब अनिवार्यता खत्म

भारत सरकार ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना टेस्ट और उसे एयर सुविधा पर अपलोड करने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। चीन, सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग, कोरिया, थाइलैंड और जापान से आने वाले यात्रियों के लिए अब इस अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। जिस तरह से कोरोना के मामले कम हो रहे हैं उसे देखते हुए भारत सरकार ने इन छह देशों से भारत आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। हालांकि भारत आने वाले 2 फीसदी यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग की जाएगी।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय को स्वास्थअय मंत्रालय की ओर से पत्र लिखा गया है गया है कि पिछले चार हफ्तों में यह देखने को मिला है कि कोरोना के मामलों में इन देशों में लगातार गिरावट हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार इन देशों में पिछले 28 दिनों में नए मामलों में 89 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। भारत में भी कोरोना के मामले काफी कम हो गए हैं, देश में 100 से भी कम मामले सामने आ रहे हैं। सरकार के इस निर्देश को 13 फरवरी 11 बजे से लागू किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications