PNB में है खाता तो जरूर पढ़ें ये खबर, ग्राहकों को लगा बड़ा झटका

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक में हैं तो आपके लिए ये बड़ी खबर है। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने काताधारकों को बड़ा झटका दिया है। पीएनबी ने एटीएम ट्रांजेक्शन के नियम में बदलाव करते हुए इसे सीमित कर दिया है। अब पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्राहकों को एटीएम से महीने में 5 बार तक ही ट्रांजेक्शन की छूट मिलेगी।

 ATM ट्रांजेक्शन नियम में बदलाव

ATM ट्रांजेक्शन नियम में बदलाव


पीएनबी ने अपने ग्राहकों के लिए एटीएम से पैसे निकालने के नियम में बदलाव किया है। इसके मुताबिक अब अकाउंट होल्डर्स को महीने में सिर्फ 5 बार ही फ्री ट्रांजेक्शन की छूट दी जाएगी। इससे ज्यादा लेन-देन करने पर आपको पैसे देने होंगे।

 1 अक्टूबर से बदला नियम

1 अक्टूबर से बदला नियम

पीएनबी ने एटीएम ट्रांजेक्शन से जुड़ा ये नियम 1 अक्टूबर महीने से लागू होगा। यानी एक अक्टूबर के बाद आपको 5 से ज्यादा बार एटीएम से पैसे निकालने पर हर बार के लिए शुल्क देना होगा। पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों को नोटिस जारी कर कहा है कि पीएनबी एटीएम से पीएनबी ग्राहकों के लिए मुफ्त लेन-देन की संख्या और मुफ्त लेनदेन से अधिक लेनदेन पर शुल्क संशोधित किए गए हैं। ये संशोधित शुल्क 1 अक्टूबर 2017 से लागू होंगे।

 कितना लगेगा शुल्क

कितना लगेगा शुल्क


वर्तमान में पीएनबी के ग्राहकों को पीएनबी के एटीएम से महीने में कितने भी लेनेदेन करने पर कोई शुल्क नहीं लगता । लेकिन 1 अक्टूबर से ये नियम बदल जाएंगे।
बैंक ने कहा कि महीने में पांच बार से अधिक लेनदेन करने पर 10 रुपये प्रति लेन-देन के हिसाब से शुल्क लेना होगा।

 मिनी स्टेटमेंट निकालने पर भी शुल्क

मिनी स्टेटमेंट निकालने पर भी शुल्क


पीएनबी के अकाउंट होल्डर्स को 5 बार से अधिक वित्तीय लेनदेन यानी की एटीएम से पैसे निकालने पर और गैर वित्तीय लेनदेन यानी की मिनी स्टेटमेंट निकालने पर शुल्क देने होंगे। अकाउंट बैलेंस, फंड ट्रांसफर , ग्रीन पिन आवेदन पर छूट दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+