एटीएम का इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर
लखनऊ। एटीएम में अक्सर 100, 500 या 1000 के नोट निकलने से आपको कभी-कभी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब इस समस्या से आपको जल्द ही निजात मिल सकती है।
महाराष्ट्र का गांव हुआ सच में स्मार्ट क्योंकि यहां के स्कूल में है सैनिटरी पैड ATM
ग्राहकों को मजबूरन 50 या 100 के नोट नहीं होने की वजह से अधिक पैसे निकालने पड़ते हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए आरबीआई ने निर्देश जारी किया है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए एटीएम में 50 रुपए के नोट भी डाले जाये।
आरबीआई के सूत्रों की मानें तो बैंक ने सभी बैंकों से एटीएम में 50 रुपए के नोट डालने को कहा है ताकि ग्राहकों को मुश्किलों को सामना नहीं करना पड़े।
वहीं रायपुर स्थित एसबीआई के एटीएम में इस सुविधा को शुरु भी कर दिया गया है। साथ ही अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अन्य एटीएम में भी इस सुविधा को शुरु किया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications