जानिये क्या करें जब आपका एटीएम या डेबिट कार्ड एटीएम मशीन में फंस जाए
नई दिल्ली। भारत तकनीक और आधुनिकता के मामले में अब अन्य देशों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है। देश के लोग इस आधुनिक भारत का खुले हाथों से स्वागत कर रहे हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड ये सब सुविधायें अब लोगों के लिए सामान्य शब्दावली हैं।[क्या करें जब एटीएम से मिले जाली नोट]
बदलते समय के साथ अब लोग कैश रुपए रखने की बजाए एटीएम कार्ड से वक्त बे वक्त पैसे निकालने को ज्यादा तरजीह देते हैं। लेकिन आज भी कई लोग ऐसे हैं जो एटीएम के इस्तेमाल को बेहतर तरीके से नहीं जानते हैं। एटीएम मशीन में कार्ड का फंस जाना एक आम दिक्कत है जिससे सभी एटीएम कार्ड धारक कभी ना कभी गुजरते हैं।
क्यूं फंस जाता है एटीएम मशीन में आपका कार्ड
अगर आपका एटीएम कार्ड मशीन के अंदर ही रह जाए तो आप क्या करेंगे। अक्सर ऐसा होने पर लोग कापी परेशान हो जाते हैं और उन्हें समझ नहीं आता है कि वह क्या करें। पहले तो आपको यह समझना होगा कि एटीएम कार्ड किन वजहों से मशीन में फंस जाता है।
- मशीन में तकनीकी खराबी आने की वजह से भी आपका कार्ड उसमें फंस सकता है।
- पॉवर फ्लक्चुएशन की वजह से भी आपका कार्ड मशीन में फंस सकता है।
- जब आप पिन की जानकारी डालने में देरी करते हैं तो भी कार्ड मशीन में फंस सकता है।
- पिन कोड को 2 या 3 बार से ज्यादा गलत डालने पर भी यह मशीन में फंस सकता है।
- अगर आप कार्ड का प्रयोग करने के बाद उसे निकालना भूल जाते हैं तो कार्ड वापस अंदर चला जाता है।
- एटीएम के इस्तेमाल के बाद एग्जिट कार्ड का विकल्प दबाना भूलने पर भी कार्ड अंदर ही रह जाता है।
- क्या करें जब कार्ड मशीन के अंदर रह जाए
क्या करें जब कार्ड फंस जाये एटीएम मशीन में
- सबसे पहले आप अपने कार्ड के संबंधित बैंक के कस्टमर केयर पर फोन करें और इस बात की जानकारी दें।
- जिस भी एटीएम मशीन में आपका कार्ड फंसा हैं वहां शिकायकत करने के लिए एक नंबर दिया होता है वहां फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करायें।
- संबंधित बैंक की नजदीक की शाखा में जायें और कार्ड की पूरी जानकारी दें।
- आपके पास दूसरा विकल्प है यह है कि आप चाहें तो अपना कार्ड ब्लॉक करा सकते हैं।
- आप चाहे तो अपना वही कार्ड फिर से हासिल कर सकते हैं।
- बैंक आपको निशुल्क दूसरा कार्ड उपलब्ध करायेगी।
- जब आप बैंक जायें तो अपना पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड या पासपोर्ट लेकर जाए जिससे आपको आपका कार्ड उसी दिन वापस मिल सकता है।













Click it and Unblock the Notifications