मौत के वक्‍त श्रीदेवी को नशे में बताने वाली फॉरेंसिक रिपोर्ट में पकड़ी गई ये गलती

Recommended Video

    Sridevi की मौत की वजह की Viral Report, दिखीं बड़ी गलती | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। दुबई में एक शादी समारोह के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत हो गई। श्रीदेवी की मौत की वजहों का भी पता चल चुका है। फॉरेंसिक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि वो मौत के वक्त वो नशे में थीं और नशे की वजह से बाथरूम में उनका संतुलन बिगड़ गया और बाथटब में डूबने की वजह से उनकी मौत हो गईं। जिस फॉरेसिंक रिपोर्ट में जो दावा किया जा रहा है उसमें एक बड़ी गलती सामने आई है। यूएई के गल्फ न्यूज ने इस फॉरेंसिक रिपोर्ट को भी दिखाया है, लेकिन रिपोर्ट में एक गलती हो गई है।

     श्रीदेवी की फॉरेंसिक रिपोर्ट में पकड़ी गई गलती

    श्रीदेवी की फॉरेंसिक रिपोर्ट में पकड़ी गई गलती

    जिस फॉरेंसिक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि श्रीदेवी की मौत नशे में संतुलन बिगड़ने की वजह से बाथटब में डूबने से हुई है। उसमें Accidental Drowning की जगह Accidental Drawning लिखा गया है। इस फॉरेंसिक रिपोर्ट की तस्वीर सामने आने के बाद यूजर्स ने इसकी गलती को तुरंत ही पकड़ लिया और ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

     मौत को लेकर संदेह

    मौत को लेकर संदेह

    सोशल मीडिया पर यूजर्स न केवल फॉरेंसिक रिपोर्ट की गलती के बारे में बात कर रहें हैं बल्कि लोग श्रीदेवी की मौत के लेकर संदेह भी जता रहे हैं। कोई इसे सुनंदा पुष्कर पार्ट 2 बता रहा है तो कोई मौक को लेकर आशंका जता रहा है। हालांकि ये बातें लोगों की निजी राय है।

     मौत के वक्त बोनी कपूर थे साथ

    मौत के वक्त बोनी कपूर थे साथ

    रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी की मौत के वक्त उनके पति बोनी कपूर उनके साथ ही थे। वो श्रीदेवी देवी को सरप्राइज डिनर पर ले जाने के लिए शाम 5.30 बजे दुबई पहुंचे थे। जब वो कमरे में पहुंचें तो श्रीदेवी सो रही थीं। उन्होंने श्रीदेवी को जगाया और तैयार होने को कहा। श्रीदेवी डिनर डेट पर जाने के लिए तैयार होने बाथरूम चली गई, जहां उनके साथ ये हादसा हो गया।

    बोनी कपूर ने श्रीदेवी को बेहोश पाया

    बोनी कपूर ने श्रीदेवी को बेहोश पाया

    रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी बाथरूम में तैयार होने गई, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया और वो बाथटब में गिर गई। जब उन्होंने 15 मिनट तक बाथरूम का दरवाजा नहीं खोला तो बोनी कपूर घबरा गए। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन आवाज नहीं आने पर उसे जबरन खोला तो देखा कि श्रीदेवी पानी से भरे बाथटब में बेहोश पड़ी थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+