Karnataka CM Race: डीके शिवकुमार की सीएम कुर्सी की राह में रोड़ा बनी यह वजह
Karnataka CM Race: कर्नाटक में जबरदस्त जीत के बाद डीके शिवकुमार प्रदेश के मुख्यमंत्री की रेस में बने हुए हैं। लेकिन उनकी राह में रोड़ा बन गई है तमाम जांच। सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग की जांच बढ़ा रही है उनकी मुश्किल

Karnataka CM Race: कर्नाटक में प्रचंड जीत के बावजूद कांग्रेस पार्टी के लिए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करना मुश्किल हो रहा है। पिछले तीन दिनों से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पार्टी में चर्चा हो रही है लेकिन अभी तक इसपर फैसला नहीं हो सका है।
मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का नाम सबसे आगे चल रहा है। पिछले कुछ महीनों में शिवकुमार ने स्पष्ट तौर पर इस बात के संकेत दिए थे कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। लेकिन पार्टी के आला कमान ने अभी तक इसपर कोई फैसला नहीं लिया है।
सूत्रों की मानें तो डीके शिवकुमार पर आपराधिक मामले हैं, लिहाजा यह उनकी उम्मीदों पर पानी फेर सकता है। डीके शिवकुमार के खिलाफ कुल 19 केस दर्ज है, जिसमे से कुछ केस की जांच सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग कर रहा है।
गौर करने वाली बात है कि डीके शिवकुमार के खिलाफ आय़कर विभाग ने 2017 में छापा मारा था। जांच एजेंसी का कहना था कि उनके पास से 8.5 करोड़ रुपए सीज किए गए थे। दिल्ली में चार ठिकानों पर छापेमारी के दौरान यह पैसे बरामद किए गए थे जिसका सीधा संपर्क डीके शिवकुमार से था।
आयकर विभाग को तीन फ्लैट के बारे में भी जानकारी मिली है जिसे कथित तौर पर नई दिल्ली के सफदरगंज में डीके शिवकुमार ने खरीदा है। आयकर विभाग ने दावा किया है कि उन्हें 429 करोड़ रुपए की जानकारी मिली है जोकि ऑडिटेड नहीं है।
आयकर विभाग ने शिवकुमार के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इस मामले में हनुमंतैया के खिलाफ भी चार्जशीट दायर की गई है। यह चार्जशीट आयकर विभाग ने दायर की है। वहीं प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस डीके शिवकुमार के खिलाफ दर्ज किया है।
ईढी का दावा है कि उसे 200 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली है जो अनअकाउंटेड है। जांच एजेंसी का कहना है कि डीके शिवकुमार के 20 बैंकों में 317 अकाउंट की जानकारी है। इन अकाउंट में 200 करोड़ रुपए हैं।












Click it and Unblock the Notifications