खुद ऋतिक का फैन, बेटा पैदा हुआ उसके हाथ में भी छह अंगुली, खुशी में किया बड़ा ऐलान
नई दिल्ली। इम्फाल के रहने वाले ऋषिकेश अंगोम बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के बहुत बड़े फैन हैं। यहां तक उन्होंने अपने हाल ही पैदा हुए बेटे का नाम भी ऋतिक रखा है। इस खबर को ट्विटर पर साझा करते हुए ऋषिकेश ने ऋतिक रोशन और अपने बेटे की फोटो शेयर की है। इसमें सबसे खास बात ये हैं कि, उनके बेटे को भी 6 अंगुलियां हैं। ऋतिक रोशन की तरह की तरह उनके बेटे के 2 अंगूठे हैं।

ऋतिक से प्रभावित होकर अपने नाम के आगे 'एच' लिखते हैं ऋषिकेश
ऋषिकेश अंगोम की पत्नी ने 23 नवंबर को एक लड़के को जन्म दिया था। ऋषिकेश ऋतिक का एक बड़े प्रशंसक है और अभिनेता के नाम पर अपने बेटे का नाम रखने का फैसला किया। सबसे मजेदार बात ये है कि, ऋतिक रोशन की तरह उनके बेटे के भी दो अंगूठे हैं। ऋषिकेश ने ट्विटर पर लिखा कि, मैंने ऋतिक रोशन से प्रभावित होकर अपने नाम के आगे 'एच' लिखना शुरू कर दिया था।

ट्विट हुआ वायरल
ट्विटर पर फोटो साझा करते हुए ऋषिकेश ने लिखा कि, मैं फिल्म 'कहो ना प्यार है' के समय से ऋतिक रोशन का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। यहां तक कि मैंने अपने नाम के साथ 'एच' जोड़ा, जो मैं पहले 'Rishikesh'लिखा करता था। कल मुझे एक बेटा हुआ है। आज सुबह मैंने उसके हाथ में दो अंगूठे देखे, इसके बाद मैंने फैसला किया कि मैं अपने बेटे का नाम ऋतिक रोशन सर की तरह ऋतिक रखूंगा। #BeautifullyImperfect

ऋषिकेश को सोशल मीडिया पर मिल रही हैं बधाईयां
ऋषिकेश अंगोम की ट्विटर पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लोग जमकर उसे रीट्वीट और शेयर कर रहे हैं। वहीं लोग ऋषिकेश के उनके बेटे के जन्म पर शुभकामनाएं और बधाईयां दे रहे हैं। @AmenPrecious2 के एक यूजर ने लिखा कि, आपके परिवार को बधाई! बेबी ऋतिक को प्यार, खुशी, हँसी और शानदार जीवन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।












Click it and Unblock the Notifications