भारत में बड़े साइबर हमले का अलर्ट, कोरोना की आड़ में 20 लाख अकाउंट हैक करने का प्लान
नई दिल्ली: भारत के लाखों मेल अकाउंट एक बार फिर हैकर्स के निशाने पर हैं। इसको लेकर सरकार की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है। जिसके मुताबिक हैकर्स कोरोना महामारी की जानकारी देने की आड़ में आपके मेल अकाउंट को हैक कर सकते हैं। साथ ही आपकी निजी जानकारियां भी चुरा सकते हैं। इस एडवाइजरी में बचने के तरीके भी बताए गए हैं। एक्सपर्ट ने ये अभियान आज यानी 21 जून से शुरू होने की आशंका जताई है।
Recommended Video

CERT ने जारी किया अलर्ट
दरअसल भारत सरकार ने साइबर सिक्योरिटी को लेकर एक संस्था बनाई है, जिसे भारत की कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम (सर्ट) कहते हैं। ये संस्था सूचना प्राद्योगिकी मंत्रालय के अंदर काम करती है। संस्था ने अब ट्वीट करके साइबर हमले का अलर्ट जारी किया है। साथ ही उससे बचने की सलाह दी है। सर्ट के मुताबिक हैकर इन दिनों कोरोना महामारी की आड़ में लोगों के मेल अकाउंट को निशाना बना सकते हैं। उनके निशाने पर MSME, सरकारी दफ्तर और आम लोग हैं। मौजूदा वक्त में उन्होंने 20 लाख अकाउंट को निशाना बनाने का प्लान तैयार किया है।
कैसे होगा हमला?
सर्ट के मुताबिक वे कोविड से संबंधित जानकारी देने के लिए आपको लिंक भेजेंगे। जिसका सब्जेक्ट Free COVID-19 Testing जैसा हो सकता है। इस दौरान जिस ईमेल एड्रेस से ये मेल आएगा, वो देखने में तो सरकारी लगेगा जैसे- ncov2019gov.in, लेकिन वो फर्जी होगा। अगर आप गलती से भी ये मेल खोलेंगे तो इससे आपका पर्सनल डाटा चोरी हो जाएगा। इसके अलावा आपकी बैंकिंग से जुड़ी जानकारी भी चोरी होने का खतरा रहेगा। इस फिसिंग कैंपन के दौरान हैकर्स रेलवे समेत कई सरकारी संस्थानों को भी अपना निशाना बना सकते हैं।

साइबर हमले से कैसे बचें?
- जिस ईमेल एड्रेस को आप न जानते हैं, उससे आए मेल को बिना खोले डिलीट कर दें।
- अगर आपको लगता है कि सरकार की ओर से जरूरी मेल आया है, तो पहले संबंधित साइट पर जाकर ईमेल एड्रेस का एक-एक अक्षर चेक करें। फिर उस मेल को खोलें।
- हैकर्स की मेल आईडी देखने में एकदम सरकारी मेल आईडी की तरह लगेगी, लेकिन उसमें एक-दो अक्षर का फर्क रहेगा। इसलिए सावधानी से जांचें।
- ई-मेल की सेटिंग में जाकर अपने मेल को एनक्रिप्ट करें,साथ ही अपने जानने वालों को भी ऐसा करने की सलाह दें।
- अगर आपको कोई संदेह हो तो [email protected] पर रिपोर्ट करें।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications