Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शुरू होते ही विवादों में घिरा Big Boss 13, 'बेड पार्टनर' को लेकर भड़की ब्राह्मण महासभा ने की ये मांग

गाजियाबाद। छोटे पर्दे के सबसे चर्चित रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का 13वां सीजन शुरू होते ही विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर बिग बॉस के इस सीजन का विरोध शुरू हो गया है। वहीं, बिग बॉस की थीम को लेकर ब्राह्मण महासभा ने आपत्ति जाहिर की है। दरअसल, इस शो में हर कंटेस्टेंट को एक पार्टनर दिया गया है। ये पार्टनर लड़का भी हो सकता है और लड़की भी, ये रात में बिस्तर भी शेयर कर सकते हैं।

लड़के-लड़कियों को बेड पार्टनर बनाने पर भड़की ब्राह्मण महासभा

लड़के-लड़कियों को बेड पार्टनर बनाने पर भड़की ब्राह्मण महासभा

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट को जो भी करना है अपने पार्टनर के साथ करना है। इसको लेकर गाजियाबाद में ब्राह्मण महासभा ने शो के होस्ट और अभिनेता सलमान खान पर अश्लीलता परोसने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंका। ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी आदित्य का कहना है कि जिस तरह से बिग बॉस के इस सीजन में अश्लीलता दिखाई जा रही है, उसकी वजह से समाज दूषित हो रहा है।

शो को बंद करने की मांग

शो को बंद करने की मांग

उनका कहना है कि इस शो के वजह से छोटे-छोटे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। बच्चे अपना ध्यान पढ़ाई पर भी नहीं दे पाते हैं। ब्राह्मण महासभा के लोगों ने शो को बंद कराने के लिए डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। महासभा का आरोप है कि इस बार बिग बॉस के नए सीजन में जो बेड पार्टनर दिए गए हैं, वो पूरी तरह से भारतीय संस्कृति के विपरित है। ये शो लड़के-लड़कियों को बिना शादी के मर्दों के साथ रहने को उकसा रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

ब्राह्मण महासभा ने कहा कि इस शो के निर्माता हिंदुस्तान की संस्कृति को तबाह करना चाहते हैं। बता दें कि पहले की तुलना में इस सीजन में काफी बदलाव किए गए है। लेकिन यही बदलाव विरोध का सबसे बड़ा कारण बनता नजर आ रहा है। ये बदलाव है- लड़कियों के साथ लड़कों का बेड शेयर करना। बिग बॉस सीजन 13 को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं और अभी से इस शो को बंद करने का मांग उठने लगी है। इस शो पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगने शुरू हो गए हैं। बिग बॉस के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी लोगों में गुस्सा देखने को मिला है और उन्होंने #Boycott_BigBoss और #UnsubscribeColoursTV हैशटैग ट्रेंड कराकर अपना विरोध जताया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+