Madhya Pradesh Bypolls: शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य के बीच साख की लड़ाई
भोपाल। मध्य प्रदेश के उपचुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख दांव पर है, इस उपचुनाव में दोनों ही नेता जमकर पसीना बहा रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञ इस उपचुनाव को सीधे तौर पर चौहान और सिंधिया के बीच की लड़ाई देख रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुंगावाली विधान सभा सीट पर चौहान रथ पर सवार होकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। एक तरफ जहां वह कहते हैं कि आप हमे पांच महीने का समय दीजिए हम पांच वर्ष का काम करके दिखाएंगे तो दूसरी तरफ शिवराज सिंह पर हमला बोलते हुए ज्योतिरादित्य कहते हैं कि पांच वर्ष तक कहां थें।

महाराज की जय हो
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं, वह चाहते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति मजबूत हो। वह अपना चुनावी काफिला पिपरई, खोकसी सहित तमाम गांवों से निकालते हैं, इस दौरान हर कोई महाराज की जय का नारा लगाता है। आपको बता दें कि मुंगावली और कोलरास विधानसभा सीटें कांग्रेस विधायकों के निधन की वजह से खाली हुई है। यह दोनों सीट गुना संसदीय क्षेत्र की है, जहां खुद सिंधिया की साख दांव पर है। हर रैली में सिंधिया इस बात को दोहराते हैं कि यह कांग्रेस और भाजपा के बीच नहीं है, यह सिंधिया और शिवराज के बीच लड़ाई है।
शिवराज के सामने बड़ी चुनौती
हालांकि शिवराज सिंह चौहान इस चुनाव को व्यक्तिगत लड़ाई के तौर पर आगे नहीं कर रहे हैं, वह कहते हैं कि मैं यहा कुश्ती के मैच के लिए नहीं आया हूं, मैं यहां पांच महीनों के लिए वोट मांगने आया हूं। शिवराज सिंह के बयान का पलटवार सिंधिया यह कहते हुए करते हैं कि आप पांच साल तक कहां थे। मध्य प्रदेश में इस वर्ष के अंत में चुनाव होना है, यहां भाजपा 15 वर्षों से सत्ता में काबिज है, ऐसे में शिवराज सिंह के लिए यह बड़ी चुनौती है कि वह इतने वर्षों के बाद सरकार के कार्यकाल में लोगों के भरोसे के विरोध को दरकिनार करते हुए फिर से सत्ता में बने रहे।
तमाम रैली और रोड शो
इस उपचुनाव से पहले शिवराज सिंह चौहान 40 रैलियों को संबोधित कर चुके हैं, इस दौरान उन्होंने 10 रोड शो भी किए हैं। 18 कैबिनेट मं भी शिवराज सिंह चौहान के साथ मिलकर प्रचार कर रहे हैं। शिवराज सिंह कहते हैं कि यह लोग मंत्री हैं, लेकिन यह पार्टी के कार्यकर्ता भी हैं। वहीं दूसरी ओर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी चुनावों में पूरी ताकत झोंक रहे हैं और पार्टी 75 रैलियां संबोधित कर चुके हैं, जबकि 15 रोड शो किए हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए कल यानि शनिवार को मतदान होगा, जबकि 28 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे। एक तरफ जहां चित्रकूट उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज करके अपना दबदबा दिखाया है, तो दूसरी तरफ नवंबर माह में होने वाले चुनाव से पहले भाजपा अपनी स्थिति को मजबूत करने की पूरी कोशिश करेगी।
इसे भी पढ़ें- मुस्लिम वोट बटोरने निकले ' कांग्रेस' के नसीमुद्दीन सिद्दिकी, क्या लगा पाएंगे अतीक अहमद के वोट बैंक में सेंध












Click it and Unblock the Notifications