48 घंटों के अंदर ओआरओपी पर आएगी गुड न्यूज!
नई दिल्ली। वन रैंक वन पेंशन पर जल्द ही सरकार की ओर से एक बड़ा ऐलान हो सकता है। सूत्रों की मानें तो अगले सरकार का ड्राफ्ट पूरी तरह से तैयार है और अगले 48 घंटों के अंदर इसका ऐलान भी हो सकता है। इस ड्राफ्ट के मुताबिक ओआरओपी एक जुलाई 2014 से प्रभावी होगा जबकि इसका बेस ईयर वर्ष 2013 तय किया गया है।
क्या कहता है ड्राफ्ट
- बताया जा रहा है अगले दो दिनों के अंदर इस ड्राफ्ट के बारे में ऐलान होगा।
- हालांकि सरकार को वेटरेंस की कुछ मांगों से ऐतराज है।
- वेटरेंस की मांग है कि पेंशन की समीक्षा हर वर्ष होनी चाहिए।
- समझौते के तौर पर वह इसे दो वर्ष करने को तैयार हैं।
- जबकि सरकार चाहती है कि हर पांच वर्ष में इसकी समीक्षा की जाए।
- इस मुद्दे पर सरकार को इस आंदोलन को और विशाल बनाने की चेतावनी दी गई है।
- ड्राफ्ट में कहा गया है कि एक ज्यूडीशियल कमीशन भी ओआरओपी के लिए सेट किया जाएगा।
- यह कमीशन ओआरओपी पर नजर रखेगा और हर छह माह में अपनी रिपोर्ट सरकार को देगा।
बिहार चुनाव से पहले होगा ऐलान
सरकार चाहती है कि इस बड़े ऐलान को बिहार चुनावों से पहले पूरा कर दिया जाए। इस ड्राफ्ट को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सामने पेश किया जाएगा। उन्हें इस ड्राफ्ट के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।
पूर्व सैनिकों की ओर से राष्ट्रपति से अपील की गई थी कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें। सरकार का कहना है कि राष्ट्रपति के देख लेने के बाद सरकार अपना ऐलान कर देगी।












Click it and Unblock the Notifications