लड़कियों के बारे में कुछ ऐसा बोल गए भूपेश बघेल, सभा छोड़कर चली गईं महिलाएं

रायपुर। फर्जी सेक्स सीडी कांड और स्टिंग के आरोपों से घिरे भूपेश बघेल अब नए विवाद में पड़ गए हैं। अबकी बार उन्होंने अपने बड़बोले स्वभाव के चलते ऐसा बयान दे दिया है जिससे उन्हें शर्मसार होना पड़ रहा है। दरअसल कवर्धा में एक सभा के दौरान भूपेश बघेल भाजपा पर निशाना साध रहे थे लेकिन उनके मुंह से लड़कियों के लिए आपत्तिजनक शब्द निकल गए। जिससे सभा में उपस्थित महिलाएं बीच कार्यक्रम में ही उठकर चली गईं।

bhupesh bhagel gave controversy remarks on girls in chhattisgarh

हाली ही में छत्तीसगढ़ दौरे पर आए अमित शाह के कार्यक्रम में महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यहार पर कवर्धा में हुए पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल ने महिलाओं के अंत:वस्त्र उतारने जैसी अभद्र टिप्पणी की जिससे आहत क्रोधित और शर्मसार हो सम्मेलन में उपस्थित महिलाएं सभा से उठ कर चली गई। सभास्थल से जाते हुए महिलाएं बेहद नाराज दिखीं।

bhupesh bhagel gave controversy remarks on girls in chhattisgarh

दरअसल भूपेश ने कहा था कि गोली चलाओं, डंडा चलाओ लेकिन लड़कियों के अंतर्वस्त्र उतरवाने वालों को चुल्लूभर पानी में डूब मरना चाहिए। चूंकि शब्द इतने आपत्तिजनक थे कि सभा में उपस्थित महिलाओं को रास नहीं आया और वे बीच सभा में ही उठकर चली गई। लेकिन भूपेश उसके बाद भी बोलते रहे। भूपेश के इस बयान के बाद भाजपा को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया।

मामले में भाजपा की महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी ने कहा कि फर्जी सेक्स सीडी कांड के सरगना कांग्रेस अध्यक्ष का नया शिगूफा सामने आया है। पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में महिलाओं के अंत:वस्त्र उतारे जाने की झूठी बातें फैलाने का दुष्चक्र चलाने का कुत्सित प्रयास करते हुए भूपेश बघेल को महिलाओं के रोष का सामना करना पड़ा। भूपेश बघेल की अभद्र भाषा से कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं गुस्से से और आपमानित महसूस करती हुई सभा स्थल से उठकर यह कहते हुए जाने लगी कि नवरात्र के पावन पर्व जिसमें नारी को मां दुर्गा स्वरूप मानकर पूजा जाता है, ऐसे समय में भूपेश का यह बयान छत्तीसगढ़ की महिलाओं का अपमान है।

ये भी पढ़ें- नेताओं पर नकेल कसेगा cVIGIL ऐप, जनता खोल देगी पोल, अब 100 मिनट के अंदर होगी कार्रवाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+