बिग बॉस-15 में नजर आएंगी भूमिका चावला? तेरे नाम की एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

बिग बॉस-15 में नजर आएंगी भूमिका चावला? तेरे नाम की एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

मुंबई, 8 जून: एक्ट्रेस भूमिका चावला को लेकर हाल ही में ये खबर आई थी कि वो बिग बॉस-15 में नजर आने वाली हैं। इन रिपोर्ट्स में कहा गया है कि खुद सलमान खान ने उनको बिग बॉस के लिए अप्रोच किया है। इन तमाम खबरों पर अब भूमिका चावला ने अपना पक्ष रखा है। भूमिका ने साफ किया है कि उनके बिग बॉस में हिस्सा लेने को लेकर जो बातें मीडिया में हैं, वो अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं हैं। इनमें किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है।

सोशल मीडिया पोस्ट लिख कर साफ किया अपना पक्ष

सोशल मीडिया पोस्ट लिख कर साफ किया अपना पक्ष

भूमिका चावना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखी है। अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखी इस पोस्ट में उन्होंने कहा है- इसमें सच्चाई नहीं है। मुझे बिग बॉस-15 के लिए कोई ऑफर नहीं आया है। मुझे किसी ने अप्रोच नहीं किया है और अगर इस शो में जाने का ऑफर मुझे आए भी तो भी मैं ये शो नहीं करूंगी। मुझे 'बिग बॉस' के पहले, दूसरे, तीसरे सीजन में शामिल होने के लिए ऑफर मिल चुका है लेकिन मैंने शो में जाने से मना कर दिया था।

मुझे कैमरों कि निगाह में रहना पसंद नहीं

मुझे कैमरों कि निगाह में रहना पसंद नहीं

भूमिका ने कई बार बिग बॉस में जाने का प्रस्ताव ठुकराने की बात कहते हुए लिखा है कि ये बात ठीक है कि मैं एक्ट्रेस और सेलिब्रिटी हूं लेकिन निजी जिंदगी में मैं अपने आप में रहना पसंद करती हूं। जहां मैं हूं, वहां आसपास हर वक्त कैमरे की नजर रखी जाएगी। ये मेरे लिए असहज करने वाला है।

क्या कहा जा रहा था भूमिका को लेकर

क्या कहा जा रहा था भूमिका को लेकर

हाल ही में कुछ वेबसाइट ने दावा किया था कि टीवी शो बिग बॉस के फैंस 15वें सीजन के लिए भूमिका चावला को खुद सलमान खान की ओर से अप्रोच किया गया है। ऐसे में वो इस शो में नजर आएंगी। अब भूमिका ने साफ किया है कि वो ये शो नहीं करेंगी। बता दें कि भूमिका चावला ने करीब 50 फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में उनको तेरे नाम फिल्म में किए निर्जरा के किरदार से काफी लोकप्रियता मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+