'पति पत्नी और वो' की शूटिंग से पहले भूमि पेडनेकर ने खुद को घंटों तक रखा कमरे में बंद, जानिए वजह

नई दिल्ली। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी अगली फिल्म पति पत्नी और वो के रीमेक के शूटिंग शिड्यूल से दो दिन पहले ही लखनऊ पहुंच गईं। फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि फिल्म में अपने किरदार में ढलने के लिए भूमि ने खुद को कई घंटों के लिए एक कमरे में बंद कर लिया था। बता दें कि ये फिल्म मुदस्सर अज़ीज के निर्देशन में बन रही है और इसमें भूमि के साथ कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी होंगे।

कम लोग जानते हैं भूमि के बारे में ये बात

कम लोग जानते हैं भूमि के बारे में ये बात

सूत्रों ने भूमि के काम करने के तरीके के बारे में जो बताया उसे कम ही लोग जानते हैं। दरअसल भूमि किसी भी फिल्म को शुरु करने के लिए लोकेशन पर दो दिन पहले पहुंचती हैं ताकि वे इसके लिए सही तरीके से खुद को तैयार कर सकें। वे माहौल और किरदार में मानसिक रूप से पूरी तरह से ढल जाने के लिए ऐसा करती हैं। इस फिल्म के लिए भी वे लखनऊ पहुंचीं और 6 घंटे के लिए खुद के होटल के कमरे में बंद कर लिया।

एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर पर आधारित है फिल्म

एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर पर आधारित है फिल्म

मुदस्सर अज़ीज की ये फिल्म एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर पर आधारित है। फिल्म में भूमि कार्तिक आर्यन की पत्नी के किरदार में हैं जबकि अनन्या पांडे कार्तिक की सेक्रेटरी के किरदार में हैं। बता दें कि भूमि के हाथ में इस समय एक के बाद एक कई फिल्में हैं। इसमें अलंकृता श्रीवास्तव की 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे', तुषार हीरानंदानी की 'सांड की आंख', भानु प्रताप सिंह की 'भूत- पार्ट 1: द हाउंटेड शिप और अमर कौशिक की 'बाला' शामिल हैं।

शूटिंग के दौरान झुलसा था भूमि का चेहरा

हाल ही में 'सांड की आंख' की शूटिंग के दौरान प्रास्थेटिक लगाने की वजह से भूमि का चेहरा जल गया। जिससे पहले उनके चेहरे पर दाने हुए और फिर ये बढ़ता ही रहा और उनका चेहरा झुलस गया। भूमि की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इसमें उनके चेहरे पर जलने के दाग दिखाई दे रहे हैं। 'सांड की आंख' में भूमि और तापसी शूटर चंद्रो और प्रकाशी की भूमिका है, जिसके लिए उन्हें बूढ़ी दिखना होता है। ऐसे में उन्हें भारी मेकअप करना पड़ता है।

असली कहानी पर आधारित है 'सांड की आंख'

असली कहानी पर आधारित है 'सांड की आंख'

'सांड की आंख' में चंद्रो और प्रकाशी की जोड़ी है, जिनका किरदार तापसी और भूमि निभा रही हैं। असल जीवन की ये जोड़ी 'इंडियाज गॉट टैलेंट' पर भी आ चुकी हैंऔर नेशनल लेवल पर कई मेडल भी जीत चुके हैं। चंद्रो तोमर की उम्र 87, और उनकी भाभी प्रकाशी तोमर की उम्र 82 साल है। दोनों उत्तर प्रदेश के जोहरी गांव से हैं। दोनों ने 50वें साल की उम्र से शार्पशूटिंग करना शुरू किया और दुनिया भर में मशहूर हुईं। चंद्रो और प्रकाशी 'शूटर दादी' के नाम से ही मशहूर हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान जोहड़ी गांव में कलाकारों को देखने के लिए आसपास के गांव के लोगों का जमावड़ा लग गया।

यह भी पढ़ें- बागपत में दिखीं तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर, फेमस शूटर दादी पर बन रही फिल्म की शूटिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+