ओडिशा: भुवनेश्वर में रेलवे पुल गिरा, दो की, 10 घायल, सीएम ने दिए जांच के आदेश
भुवनेश्वर। एक बड़ी खबर ओडिशा से आ रही है, जहां पर एक निर्माणाधीन पुल गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि 5 लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं। ये हादसा राजधानी के बोमीखाल इलाके में हुआ, जहां निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से वहां मौजूद लोग उसकी जद में आ गए। राहत बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है और फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।
दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया
अंग्रेंजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक घटना के बाद दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख राहत की घोषणा की है। साथ ही घायलों के इलाज का पूरा खर्चा राज्य सरकार उठाएगी। घटना के उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications