भुवनेश्वर : अस्पताल के ICU में आग लगने से 20 से ज्यादा की मौत, कई झुलसे, राहत व बचाव कार्य जारी
भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी में इंस्टिट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज एंड एसयूएम हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में सोमवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में फिलहाल 22 लोगों के मरने और 20 से ज्यादा लोगों के बुरी तरह से झुलस जाने की भी खबर है।

ऐसा माना जा रहा है कि इस हादसे में मृतकों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ भी सकता है। दमकल की 20 से ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। इस हादसे में बताया जा रहा है कि ज्यादातर मरीजों की मौत दम घुटने की वजह से हुई।
इस दुर्घटना पर पीएम मोदी ने शोक प्रकट करते हुए ट्वीट कर लिखा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बात हुई है और घायलों को AIIMS लाने को कहा गया है। मोदी ने घायलों को हरसंभव मदद उपलब्ध करने का आदेश दिया है।
खुर्दा कलेक्टर निरंजन साहू ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है।
उधर आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की पांंच गाड़ियां मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। हालांकि, फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। न्यूज चैनलों की रिपोर्ट की मानें तो इसमें अभी कुछ और लोगों के भी फंसे होने की आशंका है।

आप भी यहां देख सकते हैं राहत एवं बचाव कार्य का वीडियो :













Click it and Unblock the Notifications