NEET टॉपर Aryan Gupta को अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई, कहा- पूरे पंजाब को आप पर गर्व

NEET UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले लुधियाना के आर्यन गुप्ता की कामयाबी पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। शानदार प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी।

उन्होंने लिखा, "आर्यन, NEET-UG में टॉप करने पर आपको बहुत-बहुत बधाई। आपने पूरे पंजाब का नाम रौशन किया है। आप देशभर के लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा हैं।" केजरीवाल ने अच्छे अंक लाने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और जो इस बार सफल नहीं हो सके, उन्हें निराश न होने की सलाह देते हुए मेहनत जारी रखने का संदेश दिया।

NEET UG 2026

लुधियाना के रहने वाले आर्यन गुप्ता ने 720 में 715 अंक हासिल कर री-नीट 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) प्राप्त की। आर्यन ने कहा कि यह उनकी लगातार मेहनत का नतीजा है। उन्होंने हमेशा अपने शिक्षकों की सलाह मानी और उसी दिशा में तैयारी की। उन्होंने बताया कि अब उनका सपना AIIMS दिल्ली में दाखिला लेकर आगे चलकर ऑन्कोलॉजिस्ट (Cancer Specialist) बनने का है।

NEET टॉपर आर्यन गुप्ता कौन? अपने की मौत के बाद डॉक्‍टर बनने का लिया संकल्‍प, इस खास स्ट्रैटजी ने बनाया टॉपर
NEET टॉपर आर्यन गुप्ता कौन? अपने की मौत के बाद डॉक्‍टर बनने का लिया संकल्‍प, इस खास स्ट्रैटजी ने बनाया टॉपर

डॉक्टर परिवार से हैं आर्यन, रोज 16-17 घंटे की पढ़ाई

आर्यन का परिवार पहले से ही मेडिकल प्रोफेशन से जुड़ा है। उनके माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं, जबकि बड़े भाई NEET में AIR-54 लाने के बाद MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं। आर्यन ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने रोजाना 16 से 17 घंटे पढ़ाई की। कई बार नींद पूरी नहीं हो पाती थी, लेकिन उन्होंने अपना लक्ष्य नहीं छोड़ा। उनका कहना है कि अनुशासन और लगातार मेहनत ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रही।

आर्यन ने अपनी सफलता के पीछे एक भावुक वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि जब वह तीसरी कक्षा में थे तब उनकी दादी का कैंसर से निधन हो गया था। उसी घटना ने उन्हें डॉक्टर बनने के लिए प्रेरित किया। तभी उन्होंने तय कर लिया था कि वह कैंसर के मरीजों का इलाज करने वाले ऑन्कोलॉजिस्ट बनेंगे। उनका कहना है कि अगर वह भविष्य में किसी मरीज की जान बचा सके, तो वही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+