BHU के चीफ प्रॉक्टर ओंकार नाथ सिंह ने दिया इस्तीफा, लाठीचार्ज पर CO, SO और तीन मजिस्ट्रेट कार्यवाई
वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर ने 23 सितंबर की रात परिसर में छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार देर रात चीफ प्रॉक्टर ओ.एन. सिंह ने कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी को अपना इस्तीफा सौंपा जिसे स्वीकार कर लिया गया।

वाराणसी कमिश्नर की जांच में बीएचयू प्रशासन को दोषी ठहारए जाने के बाद प्रोफेसर ओएन सिंह ने तीन दिनों तक कैम्पस के घटित हुई सभी घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कुलपति को अपना त्यागपत सौंप दिया जिसे कुलपति ने स्वीकार कर लिया। अभी नए प्राक्टर की नियुक्ति नही हुई है। बता दें कि घटना के बाद जिला प्रशासन ने लाठीचार्ज पर सीओ, एसओ और तीन मजिस्ट्रेट के ऊपर कार्रवाई करते हुए पहले ही उन्हें हटाने के आदेश जारी कर चुकी है।
ये भी पढ़ें- BHU Violence: उस काली रात को याद कर कांप गयी छात्राएं, कहा पुलिस वाले करते रहे अश्लील इशारे
इससे पहले मंगलवार को वाराणसी के कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने इस मामले में अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मुख्य सचिव, राजीव कुमार को सौंप दिया है। इस रिपोर्ट में गोकर्ण ने BHU प्रशासन को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि BHU ने पीड़ित की शिकायत का संवेदनशील तरीके से निपटारा नहीं किया, समय पर स्थिति को नहीं संभाला। जिससे लाठीचार्ज जैसे दुर्भाग्यपूर्ण कदम की जरूरत आ पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications