BHU Violence: उस काली रात को याद कर कांप गयी छात्राएं, कहा पुलिस वाले करते रहे अश्लील इशारे

वाराणासी। शनिवार की रात बनारस हिंदू यूनवर्सिटी में महिला छात्रावास में पीएसी के जवानों के प्रवेश करने और दौड़ा दौड़ा कर पीटे जाने के बाद इस करवाई से जुड़े हुए कुछ चौंकाने वाले राज है अब सामने आए है। हॉस्टल में मौजूद लड़कियां उस रात हुई पुलिसिया करवाई को याद कर कांप जाती है। उस रात की कुछ ऐसी ही घटनाएं उन लड़कियों ने बताई जिसे सुनकर आप भी सहम जाएंगे।

BHU

कुछ ऐसा दर्द बता रही ये

शन‍िवार देर रात लाठीचार्ज के मुद्दे पर जब लड़कियों से बात की तो उन्हें वो काली रात याद आ गयी। छात्रा रागिनी ( बदला हुआ नाम ) ने बताया कि धरने के दौरान पुलिसवाले गंदी-गंदी गालियां देते रहे और अचानक से लाठियां चलाने लगे। हमारा गुनाह सिर्फ इतना था कि हमने अपनी सुरक्षा की मांग कर डाली। सहेलियां जमीन पर गिर गईं तो वो लोग उठाने के बजाय शरीर पर लाठियां बरसाने लगे। एक पुल‍िस वाला बोल रहा था नेतागिरी चढ़ी है, पकड़ में आ जाओगी तो सारी नेतागिरी भूल जाओगी।

वहीं दूसरी छात्रा मेघना (काल्पनिक नाम) ने बताया कि जब पुलिसवालों ने हमें मारने के लिए दौड़ाया तो हमने गेट बंद कर लिया दोबारा से फिर गेट खुला तो फिर मारने के लिए पीएसी वालों ने दौड़ाया जिसमें इस लडक़ी बाहर छूट गयी उसे जानवरों की तरह पीटते रहे। उसमें कुछ पुलिस और पीएससी के लोग लाठ‍ियां द‍िखाकर अश्लील हरकतें करने लगे।

Recommended Video

    BHU में Girls Hostel के आगे छात्र करते है हस्तमैथुन, Female Students ने किया Protest वनइंडिया हिंदी

    पुलिस वाले कहते थे लाइट आ जाए तो एक-एक को खींचकर...

    एक छात्र ने नाम न छपने पर हमें बताया कि दूसरे दिन सुबह हुई तो जब हमारे पैरेंट्स को कैम्पस की घटना की जानकारी हुई तो टेंशन से तबियत खराब हो गई है। एक अन्य छात्रा मंजरी (बदला हुआ नाम) के पापा ने कहा क‍ि बीएचयू में पढ़ाना तुमको खतरे से खाली नहीं, क्योंक‍ि वहां सुरक्षा नहीं है। वही बीए सेकेंड ईयर की स्टूडेंट अंजलि ने बताया, हम लोग जब शांति से धरना दे रहे थे, तभी पुलिसवाले कमेंट कर रहे थे कि लाइट आ जाए तो एक-एक को खींचकर ले जाना पड़ेगा। पीठ पर लाठी पड़ेगी तो मम्मी पापा की याद आने लगेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+