BHU बवाल के बीच वायरल हो रहा है इस लड़की का वीडियो, निशाने पर पीएम मोदी

नई दिल्ली। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में छात्राओं के खिलाफ हुए लाठीचार्ज का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में जहां राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बीएचयू के कुलपति और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को नोटिस जारी किया है। वहीं छात्राओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया में भी जमकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें इस लड़की ने पूरे मामले को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इस लड़की ने जमकर मोदी सरकार पर हमले किए, उनकी नीतियों की आलोचना की। आखिर में उसने यहां तक कह दिया कि मोदी सरकार को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

BHU कांड: इस लड़की ने पीएम मोदी से कहा- जनता माफ नहीं करेगी

इस लड़की के निशाने पर मोदी सरकार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की अपनी बात की शुरुआत नवरात्रि से करती है। उसने कहा कि अभी नवरात्र चल रहे हैं, लेकिन मैं सोच रही हूं कि आखिर आपको इसकी बधाई दूं या दुख व्यक्त करूं। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस तरह से बीएचयू में छात्राओं के साथ सलूक हुआ उसे कतई जायज नहीं कहा जा सकता है। नवरात्र में जब मां दुर्गा की पूजा की जा रही है ऐसे में वक्त छात्राओं को पीटा जा रहा है। इस लड़की ने पूछा कि आखिर क्या कसूर था कि उन लड़कियों ने जिन्होंने अपने सम्मान के लिए आवाज उठाई। मोदी सरकार को इतना बुरा लगा कि उन पर लाठियां बरसाई गई। वहां के चांसलर से जब उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो मोदी जी पुलिस ने लाठियां बरसाईं।

इस लड़की ने कहा कि आप कहते हैं कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। लेकिन इन बेटियों को जब मान-सम्मान के साथ रहने देंगे तभी तो वो पढ़ेंगे। आश्चर्य होता है कि जो बच्चियां अपने सम्मान के लिए लड़ रही थीं, लेकिन मोदी और योगी सरकार की पुलिस उन पर बरस पड़ी। सोशल मीडिया और टीवी पर ऐसी खबरें आ रही हैं कि दाऊद इब्राहिम की पत्नी मुंबई से वापस गई हैं। मुंबई में बीजेपी की सरकार है लेकिन दाऊद की पत्नी को पकड़ा नहीं जा सका। बीएचयू में छात्राओं के खिलाफ कार्रवाई को कतई जायज नहीं कहा जा सकता है। इस लड़की ने कहा कि पहले किसान, फिर छात्र और छात्राओं-बच्चियों के साथ जो हो रहा उसे कतई जायज नहीं कहा जा सकता है। इस लड़की ने कहा कि जितना घूमना है घूम लो, बहुत ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, ये जनता आपको माफ नहीं करेगी। सोशल मीडिया पर वायरल इस लड़की के वीडियो पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। देखिए पूरा वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+