भोपाल: 12 घंटे बाद सिरफिरे आशिक की कैद से छुड़ाई मॉडल, आरोपी को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए भेजा गया

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में चौंकाने वाला मामला सामने आया जहां एक शख्स एकतरफा प्यार में एक लड़की के फ्लैट में घुस गया। इस दौरान उसने जमकर हंगामा किया। आरोपी शख्स ने लड़की को करीब 12 घंटे तक उसके फ्लैट में ही बंधक बनाए रखा। बंधक लड़की मॉडल बताई जा रही है। इसके बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किसी तरह से मॉडल को बाहर निकाला। आरोपी शख्स और मॉडल दोनों को पुलिस ने मेडिकल ट्रीटमेंट के भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक जिस समय आरोपी शख्स ने लड़की बंधक बनाया उसके पास देसी कट्टा और एक कैंची भी था।

भोपाल के मिसरोद इलाके की घटना

भोपाल के मिसरोद इलाके की घटना

पूरा मामला भोपाल के मिसरोद इलाके का है, जहां शुक्रवार सुबह सात बजे एक सिरफिरा शख्स एक लड़की के घर जबरन घुस गया। घर में घुसते ही इस शख्स ने युवती को बंधक बना लिया। जिस लड़की को उसने बंधक बनाया वो मॉडलिंग करती हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स महिला मॉडल से एकतरफा प्यार करता है और शादी करना चाहता है। इस बात की जानकारी आरोपी शख्स ने वीडियो कॉलिंग के जरिए दी है।

आरोपी शख्स और युवती को पुलिस बाहर निकाला

आरोपी शख्स और युवती को पुलिस बाहर निकाला

वीडियो कॉल के जरिए ही आरोपी शख्स ने बताया कि उसका नाम रोहित है, वो यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला है। उसने बताया कि उसके पास देसी कट्टा, कैंची है। उसने बताया कि वो लड़की से शादी करना चाहता है। अगर लड़की शादी के लिए तैयार नहीं होगी तो वो खुद को गोली मार लेगा। इस बीच पुलिस टीम ने फ्लैट के आस-पास घेराबंदी की और किसी तरह से आरोपी शख्स और बंधक युवती को करीब 12 घंटे बाद फ्लैट से निकालने में कामयाब हुई।

घटना के दौरान पुलिस ने इलाके को घेरा

घटना के दौरान पुलिस ने इलाके को घेरा

जिस समय ये घटना हुई पुलिस टीम अपनी ओर से पूरी कोशिश करती नजर आई कि लड़की को सही-सलामत बाहर निकाल लिया जाए। इस बीच लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। जिस फ्लैट में ये पूरी घटना हुई है वो पांचवीं मंजिल पर था। पुलिस ने कोशिश की थी फ्लैट में जाने के लिए लेकिन उसने कैंची से पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया था। हालांकि बाद में मॉडल और आरोपी निकाल लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+