मध्य प्रदेश में 33 हत्या करने वाले सनकी ने तीन और लोगों की हत्या को कबूला

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के भोपाल में जिस तरह से सनसनीखेज हत्याओं का मामला सामने आया है, उसमें एक बार फिर से बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूलते हुए तीन और लोगों की हत्या की बात कही है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी ने तीन और लोगों की हत्या के बारे में जानकारी दी है, उसने खुद इस बात को कबूल किया है कि उसने 33 लोगों को मौत के घाट उतारा है। भोपाल के डीआईजी डी चौधरी ने बताया कि तीनों के शव को सूनसान जगह पर दबा दिया गया था, हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।

murder

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के भोपाल में अंधविश्वास के चलते 33 लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था। यहां दर्जी का काम करने वाले एक व्यक्ति ने अंधविश्वास के चलते 33 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने बताया कि यह आरोपी आम इंसान की तरह दर्जी का काम करता था, लेकिन रात में वह सनकी हत्यारा बन जाता था और लोगों को मौत के घाट उतार देता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी आदेश काफी मिलनसार किस्म का व्यक्ति था, लिहाजा उसपर किसी को इस बात का शक नहीं हुआ कि वह किसी की हत्या भी कर सकता है।

आदेश दिन में सिलाई का काम करता था और रात में वह ड्रक ड्राइवरों को अपना निशाना बनाता था। उसने अभी तक 33 लोगों की हत्या की बात को स्वीकार किया है। आरोपी ने पुलिस से पूछताछ के दौरान बताया कि 2010 में उसने पहली बार महाराष्ट्र के अमरावती में हत्या की थी, जिसके बाद उसने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में कई हत्याएं की। जिन लोगों को उसने मौत के घाट उतारा वह अधिकतर ट्रक ड्राइवर और खलासी थे।

इसे भी पढ़ें- तमाम दावे और भारत बंद फेल, एक बार फिर से बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+