Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'रिक्शा वाला निरहुआ' के पास करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी कारों के शौकीन, जानिए एक फिल्म का कितना करते हैं चार्ज

Nirahua Net worth: 'रिक्शा वाला निरहुआ के पास करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी कारों के शौकीन, जानिए एक फिल्म का कितना करते हैं चार्ज

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों से सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अब केवल अभिनेता नहीं बल्कि बीजेपी के सांसद भी हो गए हैं। निरहुआ ने आजमगढ़ सीट पर जीत हासिल कर समाजवादी पार्टी के किले को ध्वस्त कर दिया। आजमगढ़ जो हमेशा से सपा का मजबूत गढ़ माना जाता रहा, निरहुआ ने अपनी लोकप्रियता से छीन ली और बड़े अंतर से जीत हासिल की। इस जीत के बाद उनके करियर से लेकर निजी जिंदगी पर चर्चा को लेकर लोग जानने की कोशि करने लगे। उनके परिवार, उनकी लाइफस्टाइल, उनकी संपत्ति, फिल्मों के लिए उनकी फीस...लोग उनके बारे में गूगल पर सर्च कर रहे हैं। आइए हम आपको निरहुआ के नेट वर्थ के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

 करोड़ों के मालिक है निरहुआ

करोड़ों के मालिक है निरहुआ

43 साल के निरहुआ ने कई हिट फिल्में दी है। वो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अधिक पेड एक्टर्स में शामिल है। उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक निरहुआ के पास 6 करोड़ की संपत्ति है। उनके पास 1 करोड़ की खेतीहर जमीन, 15 लाख की गैर कृषि भूमि है। इसके अलावा गोरखपुर में 45 लाख का फ्लैट और मुंबई में 3 करोड़ की कीमत का एक फ्लैट है। ये फ्लैट मुंबई के अंधेरी इलाके में है।

 लग्जरी कारों के शौकीन

लग्जरी कारों के शौकीन

निरहुआ लग्जरी कारों के शौकीन है। उनके पास Range Rover, Fortuner जैसी लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है। उनके पास बजाज पल्सर है। उनके पास कुछ 52.50 लाख रुपए की गाड़ियां है। निरहुआ के पास 16 लाख के सोने-चांदी के गहने है। उनके बैंक खाते में 4 लाख कैश, 1.5 लाख रुपए का बॉन्ड, 7 लाख की बीमा पॉलिसी है।

 एक फिल्म की फीस

एक फिल्म की फीस

निरहुआ एक्टिंग के अलावा सिंगिंग भी करते हैं। उन्होंने कई भोजपुरी गीतों को अपनी आवाज दी है। इसके अलावा वो प्रोडक्शन भी करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, निरहुआ एक फिल्म के लिए 50 से 60 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

कैसे हुई शुरुआत?

कैसे हुई शुरुआत?

निरहुआ का असली नाम दिनेश लाल यादव है। भोजपुरी फिल्म में उन्हें निरहुआ का एक अपनाम मिल गया। निरहुआ ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट भोजपुरी फिल्में दी है। साल 2006 में उन्हें एक्टिंग डेब्यू किया तो उन्हें खास सफलता नहीं मिली। साल 2008 में 'निरहुआ रिक्शा वाला' ने उनकी किस्मत बदल दी। आज वो इस इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर है। उनके खाते में निरहुआ रिक्शावाला, निरहुआ हिंदुस्तानी, पटना से पाकिस्तान, काशी अमरनाथ, निरहुआ चलल ससुराल जैसी सुपरहिट फिल्में है।

 नचनिया बोलकर किया था अपमान

नचनिया बोलकर किया था अपमान

दिनेश लाल यादव, निरहुआ ने लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ से प्रचंड जीत हासिल की। उनके साथी कलाकार और भाजपा सांसद रवि किशन ने बीजेपी की जीत औॅर सपा की हार का कारण गिना दिया। रवि किशन ने ट्वीट कर लिखा कि नचनिया नहीं बोलना था, ये गलती सपा के दिग्गजों ने की और यही उनकी हार का बड़ा कारण है। उन्होंने लिखा कि मां मां सरस्वती के बच्चे हैं, कला का प्रदर्शन करते हैं, समाज के लिए खड़े हैं...हमें नचनिया बोलकर आपने हार को आमंत्रित कर लिया। आपको बता दें कि जब निरहुआ को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया था तो विरोधी दलों ने उनके गानें और फिल्मों के वीडियो के जरिए उनका मजाक उड़ाया और उन्हें नचनिया तक कहा था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+