सुपरहिट गाने 'रिंकिया के पापा' के म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा का निधन

मुंबई। मनोरंजन जगत के लिए साल 2020 अच्छा साबित नहीं हो रहा है। आज ही बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार बासु चटर्जी का निधन हुआ है। हाल ही में इरफान खान, ऋषि कपूर और वाजिद खान ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। अब भोजपुरी इंडस्ट्री से भी एक बुरी खबर आई है। भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के सुपरहिट गाने 'रिंकिया के पापा' के म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा (Dhananjay Mishra) का निधन हो गया है। धनंजय ने इस गाने के अलावा और भी कई एल्बम और फिल्मी गानों को संगीत दिया है।

bhojpuri, bhojpuri music director, dhananjay mishra, dhananjay mishra died, bhojpuri music director dhananjay mishra died, bhojpuri music director died, mumbai, भोजपुरी, म्यूजिक डायरेक्टर, धनंजय मिश्रा, धनंजय मिश्रा का निधन, भोजपुरी म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा का निधन, धनंजय मिश्रा की मौत, मुंबई

रिपोर्ट्स के अनुसार, धनंजय मिश्रा का सुबह 7 बजे मुंबई में निधन हुआ है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश राज्य के गाजीपुर के रहने वाले थे। धनंजय मुंबई में मीरा रोड में रहते थे, यहां उनका ओशिवारा में एक घर था। जहां वो संगीत की तैयारी करते थे। जानकारी के मुताबिक यहीं पर उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें डायबटीज भी था। धनंजय ने काशी हिन्दूविश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। उनके निधन की खबर से भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Cinema) में हर कोई हैरान है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, धनंजय मिश्रा के निधन पर मनोज तिवारी ने भी गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि छोटे भाई और भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े संगीतकार धनंजय मिश्रा के यूं जाने से उन्हें झटका लगा है। मनोज तिवारी ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में 4500 गाने गए हैं, इनमें से 1500 गानों का संगीत धनंजय मिश्रा ने दिया है। उन्होंने कहा कि एक चमकती-मुस्कुराती प्रतिभा का निधन, दुआएं, प्रार्थनाएं और शोक संवेदनाएं।

भोजपुरी इंडस्ट्री के कई स्टार्स धनंजय को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। काजल राघवानी ने एक वीडियो के माध्यम से उन्हें याद किया। काजल ने कहा, 'आज एक बहुत ही दुखद घटना घटी है, हमारी इंडस्ट्री में। हमारे भोजपुरी के महान म्यूजिक डायरेक्टर जो कि बहुत स्वीट, बहुत अच्छे इंसान थे, वह आज हमारे बीच नहीं रहे। धनंजय मिश्रा जी, आप जहां कहीं भी हो आपकी आत्मा को शांति मिले बस यही कामना करती हूं। इस लॉकडाउन के बाद बहुत काम करना था आपके साथ पर वह इच्छा अधूरी रह गई। आपका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा। आपकी आत्मा को शांति मिले। भगवान आपके परिवार को इस दुख की घड़ी से उबरने की हिम्मत दे। हम उनके साथ हैं। शब्द नहीं हैं पर बस यही कहूंगी कि अच्छे लोग बहुत जल्दी चले जाते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+