'हो सकता है ये मेरी आखिरी पोस्ट हो...', सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस का मैसेज हुआ वायरल

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी के फैंस के लिए एक झटका देने वाली खबर आई है।

नई दिल्ली। Bhojpuri Actress Rani Chatterjee. भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर उनके वर्कआउट के वीडियो भी फैंस के बीच काफी वायरल होते हैं। हाल ही में रानी चटर्जी उस वक्त सुर्खियों में आईं, जब सोशल मीडिया पर उन्होंने 20 दिन के अंदर 5 किलो वजन घटाने का चैलेंज लिया। रानी चटर्जी के फैंस के लिए अब एक झटका देने वाली खबर आई है। दरअसल रानी ने इंस्टाग्राम और फेसबुक से कुछ दिनों का ब्रेक ले लिया है। रानी चटर्जी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज लिखते हुए इस बात की जानकारी दी है।

'नई एनर्जी के साथ जल्दी ही लौटूंगी'

'नई एनर्जी के साथ जल्दी ही लौटूंगी'

रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेते हुए अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'हो सकता है, सोशल मीडिया पर ये मेरी आखिरी पोस्ट हो। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मैं कुछ दिनों का ब्रेक ले रही हूं। एक नई एनर्जी के साथ जल्दी ही लौटूंगी।' रानी चटर्जी की इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस काफी निराश हुए और कमेंट करते हुए ऐसा ना करने की अपील की।

फिल्म लेडी सिंघम में नजर आएंगी रानी

फिल्म लेडी सिंघम में नजर आएंगी रानी

आपको बता दें कि जल्द ही रानी चटर्जी की फिल्म लेडी सिंघम रिलीज होने वाली है, जिसमें उन्होंने एक महिला पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर विलेन की भूमिका में हैं। इसके अलावा रानी के पास छोटकी ठकुराइन, कसम दुर्गा की, तेरी महरबानियां और हेरीफेरी फिल्में भी हैं। हाल ही में रानी चटर्जी एमएक्स प्लेयर पर आई वेब सीरीज मस्तराम में भी नजर आ चुकी हैं।

रानी चटर्जी का असली नाम साहिबा

रानी चटर्जी का असली नाम साहिबा

बहुत कम लोगों को पता है कि रानी चटर्जी का असली नाम साहिबा है। फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली रानी भोजपुरी सिनेमा में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता मनोज तिवारी मुख्य भूमिका में थे। रानी चटर्जी की हिट फिल्मों में 'सीता, देवरा बड़ा सतावेला, नागिन और रानी नंबर 786 जैसी फिल्में शामिल हैं।

रानी की पूल साइड फोटो ने मचाया तहलका

रानी की पूल साइड फोटो ने मचाया तहलका

बीते दिनों रानी चटर्जी की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी, जिसमें वो पूल साइड पर हॉट अंदाज में बैठी हुईं थी। रानी चटर्जी की ये तस्वीर चंद मिनटों में ही वायरल हो गई और फैंस ने कमेंट करते हुए उनके इस अंदाज की तारीफ की। इस तस्वीर में रानी ने ब्लैक एंट व्हाइट कलर की एक बिकनी पहनी हुई थी। गीले बाल और रेड लिपस्टिक लगाए रानी की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+