एक्टर ने गलफ्रैंड के साथ मिलकर अपने ही बेटे को किया किडनैप
अपने ही बेटे को भोजपुरी एक्टर ने किया किडनैप, लिव इन पार्टनर संग मिलकर बनाई योजना, पुलिस ने किया गिरफ्तार, बच्चे को मां को सौंपा
नई दिल्ली। लिव इन रिलेशन में रहने वाले भोजपुरी एक्टर और उसकी प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भोजपुरी एक्टर पर आरोप है कि उसने अपने ही दो साल के बेटे को किडनैप किया ताकि वह अपनी पूर्व पत्नी को सबक सिखा सके। साउथईस्ट दिल्ली के डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि जो जानकारी हमें मिली थी उसके आधार पर हमने मोहम्मद शाहिद और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है और बच्चे को उसकी मां के पास भेज दिया गया है।

यह मामला तब खुलकर सामने आया जब बच्चे की दादी ने 26 जून को इस बाबत एक शिकायत जामिया नगर में दर्ज कराई थी कि उनका पोता किडनैप हो गया है। इसके बाद पुलिस ने बच्चे की जानकारी देने वाले को 20,000 रुपए का इनाम देने की भी घोषणा की थी। लेकिन शाहिद ने पुलिस को इस मामले में गुमराह किया और बरेली से लेकर दिल्ली तक पुलिस की छापेमारी में वह पुलिस के साथ ही था।
इसे भी पढ़ें- प्रेमिका की बेटी का पिता बनने को तैयार नहीं था, मार डाला
वहीं पूछताछ के दौरान शाहिद ने बताया कि उसका मुस्कान के साथ विवाह हुआ था, उनके एक बेटा था। लेकिन जब वह दोनों अलग हुए तो मुस्कान बेटे को उसके साथ नहीं आने देना चाहती थी, जिसके बाद मैंने बेटे को किडनैप करने की योजना बनाई। पुलिस ने बताया कि 25 जून को शाहिद ने मुमताज को फोन किया कि वह बच्चे को बाटला हाउस ईद की खरीददारी के लिए लेकर आए। जहां शाहिद ने बच्चे को अपनी लिव इन पार्टनर को दे दिया, जिसके बाद शाहिद की प्रेमिका बच्चे को लेकर चली गई। पुलिस ने बताया कि शाहिद मुजफ्फरपुर का रहने वाला है और वह भेजपुरी एक्टर व डांसर है।












Click it and Unblock the Notifications