Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हाथरस मामले पर भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल बोले गाड़ी से दरिंदों को ले जाइए, गाड़ी पटलने पर हम कुछ नहीं बोलेंगे

हाथरस मामले पर भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल बोले-गाड़ी से दरिंदों को ले जाइए, गाड़ी पटलने पर हम कुछ नहीं बोलेंगे

नई दिल्‍ली। हाथरस में हुई रेप की घटना से पूरे देश में गुस्सा चरम पर है, क्या आम और क्या खास , सभी के निशाने पर यूपी पुलिस और योगी सरकार है, गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस के लिए रवाना हुए थे लेकिन लग्रेटर नोएडा के पास ही उनके काफिले को रोक लिया गया। इतना ही नहीं धक्‍का मुक्‍की में राहुल गांधी जमीन पर गिर भरी पड़े। यूपी पुलिस ने राहुल गांधी को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं अब हाथरस घटना पर भोजपुरी फिल्‍म अभिनेता और बिग बॉस 13 के कंटेस्‍टेंट खेसारी लाल जिनका पूरा नाम केसरी लाल यादव (खेसारी) है उन्‍होंने भी इस मामले पर ट्वीट किया है।

आप उन दरिंदों को गाड़ी से प्लीज़ ले जाइए और हम वादा करते हैं गाड़ी पलटने पर कुछ नहीं बोलेंगे

आप उन दरिंदों को गाड़ी से प्लीज़ ले जाइए और हम वादा करते हैं गाड़ी पलटने पर कुछ नहीं बोलेंगे

भोजपुरी फिल्म अभिनेता केसरी लाल यावद (खेसारी) ने इस घटना पर दलित लड़की के साथ सामूहिक बालात्‍कार करने वाले चारो दंरिदों की गिरफ्तारी की मांग की हैं। उन्‍होंने सीधे लिखने के बजाए ट्वीट पर लिखा है- आप उन दरिंदों को गाड़ी से प्लीज़ ले जाइए और हम वादा करते हैं गाड़ी पलटने पर कुछ नहीं बोलेंगे। हम कब तक न्याय के आस में ऐसे ही बलि देते रहेंगे? दो दिन से सोशल मीडिया से दूर था, आज देखते ही खून खौल गया।

विकास दूबे की तरह एनकाउंटर करके मार देने की गुजारिश की हैं

विकास दूबे की तरह एनकाउंटर करके मार देने की गुजारिश की हैं

बता दें कलाकार केसरी लाल यादव ने सीधे तौर पर यूपी उन्‍नाव के गैंगेस्‍टर विकास दूबे के इनकाउंटर की घटना की तरह हाथरस की 19 वर्षीय लड़की के हत्‍यारों को भी गिरफ्तार कर एनकाउंटर करके मार देने की गुजारिश की हैं। अभिनेता ने ये बात सीधे न कहते हुए अप्रत्‍यक्ष रुप से कही हैं।

बॉलीवुड के वो 12 फिल्‍मी सितारे जो रिया चक्रवर्ती से पहले जा चुके हैं जेल

पुलिस ने रातों रात जला दिया लड़की का शव

पुलिस ने रातों रात जला दिया लड़की का शव

बता दें कि मंगलवार को गैंगरेप पीड़िता का शव दिल्ली से देर रात हाथरस पहुंचा था, जहां पीड़िता के शव को लेकर गांव वालों ने भारी हंगामा किया, गांव वाले शव का अंतिम संस्कार आधी रात को करने को तैयार नहीं थे, वो न्याय के लिए मांग कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस और गांववालों के बीच बहस भी हुई लेकिन हंगामे के बीच पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया गया और इस वक्त गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।

दलित बालिका का दरिंदों ने किया था ये हश्र

दलित बालिका का दरिंदों ने किया था ये हश्र

बता दें कि 14 सितंबर को सुबह पीड़ित अपनी मां और भाई के साथ पशुओं को चारे के लिए घास काटने के लिए खेत में गई थी, थोड़ी देर बाद लड़की का भाई और मां घास काटने के बाद घर लौटआए , उसी दौरान पीड़िता को अकेला पाकर गांव के रहने वाले चार उच्च जाति के लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया, पीड़िता के साथ ना सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म हुआ बल्कि विरोध करने पर उसकी जीभ काट दी और उसकी रीढ़ की हड्डी भी तोड़ डाली गई, 19 वर्षीय लड़की के साथ हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में दरिंदगी हुई थी। घटना के 9 दिन बीत जाने के बाद पीड़िता होश में आई थी तो उसने अपने साथ हुई आपबीती अपने परिजनों को बताई थी, जब पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण हुआ तो इसमें गैंगरेप की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद हाथरस पुलिस ने चारों आरोपी को अरेस्ट किया था लेकिन कल सुबह पीड़ि‍ता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और फिर मंगलवार देर रात ही पुलिस वालों ने जबरन उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+