मोदी के मंत्री बोले, भीमा-कोरेगांव हिंसा के लिए जिग्नेश मेवानी जिम्मेदार नहीं

नई दिल्ली। पुणे के भीमा-कोरेगांव में जिस तरह से हिंसा भड़की उसमे बाद जिग्नेश मेवानी के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है, लेकिन दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने जिग्नेश मेवानी का बचाव करते हुए कहा कि गुजरात के विधायक का हिंसा भड़काने में कोई भूमिका नहीं है, वह 1 जनवरी को भीमा-कोरेगांव में हिंसा के लिए जिम्मेदार नहीं है। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए अठावले ने कहा कि भीमा-कोरेगांव युद्ध की 200वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम से पहले ही तनाव था।

पहले से ही तनावपूर्ण था माहौल

पहले से ही तनावपूर्ण था माहौल

आपको बता दें कि 1 जनवरी को दलित जब भीमा-कोरेगांव वॉर मेमोरियल पहुंचे तो यहां हिंसा भड़क गई, दलित नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ हिंदुत्ववादी नेताओं ने इस कार्यक्रम का विरोध किया और हमपर हमला किया। वहीं इस हिंसा के लिए जिग्नेश मेवानी को जिम्मेदार बताया गया। लेकिन इन सब के बीच अठावले ने कहा कि भीमा-कोरेगांव में हिंसा के लिए जिग्नेश जिम्मेदार नहीं है, यहां 1 जनवरी के पहले से ही माहौल तनावपूर्ण था। मैंने इस जगह का दौरा किया था जिसके बाद हालात थोड़े बेहतर हुए थे, जिसके बाद मैं वापस 31 दिसंबर को दिल्ली आ गया था। इसी दिन जिग्नेश पुणे में अपना भाषण दिया था। वह भीमा कोरेगांव नहीं गया था, कुछ गुटों ने 1 जनवरी को यहां बैठक की जिसके बाद यहां हिंसा भड़क गई।

हर मुद्दे पर पीएम को बोलने की जरूरत नहीं

हर मुद्दे पर पीएम को बोलने की जरूरत नहीं

अठावले ने कहा कि मैंने जिग्नेश को उसकी जीत के बाद बधाई दी थी, यह अच्छी बात है कि युवा दलित चेहरे सामने आ रहे हैं, मेरा उसको यही सुझाव है कि उसे समुदायों को एकजुट करने के लिए काम करना चाहिए नाकि बांटने के लिए। जिग्नेश मेवानी लगातार यह मांग कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री को 1 जनवरी को हुई हिंसा पर चुप्पी तोड़नी चाहिए, इसपर अठावले ने कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है, यह जरूरी नहीं है कि प्रधानमंत्री हर मुद्दे पर अपना बयान दें। उना की घटना के बाद पीएम मोदी ने इसकी आलोचना की थी।

मुआवजे का दिया भरोसा

मुआवजे का दिया भरोसा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात के बाद अठावले ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भीमा-कोरेगांव हिंसा के लिए जो भी जिम्मेदार है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने उन लोगों को मुआवजा देने की भी बात कह है जिनकी संपत्ति को इस हिंसा की वजह से नुकसान हुआ है। अठावले ने कहा कि वह 13 जनवरी को सामाजिक सौहार्द कॉफ्रेंस का आयोजन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+