चंद्रशेखर रावण ने अपने गांव के बोर्ड पर क्यों लिखा-द ग्रेट चमार
नई दिल्ली। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को उत्तर प्रदेश सरकार ने रिहा कर दिया है। शासन स्तर से रिहाई का आदेश आने के बाद गुरुवार रात करीब 2 बजे वो जेल से बाहर आए। सहारनपुर के चंद्रशेखर मई 2017 से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत जेल में बंद थे। भीम आर्मी का गठन उन्होंने कई साल पहले किया था लेकिन चंद्रशेखर का नाम बीते साल दलित-ठाकुरों में हुए टकराव के बाद तेजी से सुर्खियों में आया था। इसके अलावा मूछें रखने के स्टाइल और नाम के साथ रावण लिखने के साथ-साथ उनके गांव के बाहर लगा एक बोर्ड भी खूब चर्चा में रहा। इस बोर्ड को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।

इसलिए लगाया ग्रेट चमार का बोर्ड
गांव घडकौली में 'द ग्रेट चमार' का बोर्ड लगाया गया है। ये बोर्ड सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहा है। चंद्रशेखर ने इसको लेकर उस वक्त बताया था कि पूरे क्षेत्र में ये आम है कि गांवों को जाति से पहचाना जाता है यहां तक कि वाहनों तक पर जाति के नाम लिखे होते हैं। इसलिए हमने भी 'द ग्रेट चमार' का बोर्ड लगाया।
इस बोर्ड पर 'द ग्रेट चमार घडकौली आपका हार्दिक अभिनन्दन करता है' लिखा था। गांव में ये बोर्ड लगाने पर दूसरी जाति के लोगों ने विरोध किया। बोर्ड और भीमरव अंबेडकर की मूर्ति पर उन्होंने कालिख पोत दी गई। इस पर चंद्रशेखर ने महापंचायत बुलाई जिसमें करीब पांच हजार लोग शामिल हुए। इस महापंचायत ने चंद्रशेखर को पहली बार बड़ी पहचान दी।

रावण कहलाना पसंद
देहरादून से लॉ की पढ़ाई करने वाले चंद्रशेखर खुद को 'रावण' कहलाना पसंद करते हैं। वो कहते हैं कि "रावण अपनी बहन शूर्पनखा के अपमान के कारण सीता को उठा लाता है लेकिन उनको भी सम्मान के साथ रखता है। भले ही रावण का नकारात्मक चित्रण किया जाता रहा हो लेकिन जो शख्स अपनी बहन के सम्मान के लिए लड़े और अपना सब कुछ दांव पर लगाए वो गलत कैसे हो सकता है।

रासुका के तहत जेल में थे चंद्रशेखर
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण को मई 2017 में सहारनपुर में जातीय दंगा फैलाने के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासूका) के तहत जेल भेजा गया था। बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने रावण को जेल से रिहा करने का आदेश दिया था। रावण को 16 महीने बाद जेल से रिहा किया गया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications