आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भीम आर्मी के चंद्रशेखर ने बुलाया भारत बंद

नई दिल्ली। प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के खिलाफ भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने 23 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। चंद्रशेखर की ओर से कहा गया है कि फैसला आरक्षण के खिलाफ जाता है और वो इसका विरोध करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने 7 फरवरी को अपने एक फैसले में कहा है कि एससी और एसटी को नौकरी और पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार बाध्य नहीं है क्योंकि आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद ने पुनर्विचार याचिका भी दायर की है।

SC on reservation in promotion

Recommended Video

    Supreme Court में Reservation का मुद्दा, Bhim Army Chief ने दाखिल की याचिका |वनइंडिया हिंदी

    भीम आर्मी के अलावा कई राजनीतिक दल भी इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। इसमें कांग्रेस, राजद, जदयू, लोजपा और कई दल शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 7 फरवरी को अपने इस फैसले में कहा है कि प्रमोशन में आरक्षण न तो मौलिक अधिकार है, न ही राज्य सरकारें इसे लागू करने के लिए बाध्य है। कोर्ट भी सरकार को इसके लिए बाध्य नहीं कर सकता। न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता की पीठ ने अपने एक निर्णय में ये कहा है।

    सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश उत्तराखंड हाईकोर्ट के 15 नवंबर 2019 के उस फैसले पर आया, जिसमें उसने राज्य सरकार को सेवा कानून, 1994 की धारा 3(7) के तहत एससी-एसटी कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण देने के लिए कहा था, जबकि उत्तराखंड सरकार ने आरक्षण नहीं देने का फैसला किया था। मामला उत्तराखंड में लोक निमार्ण विभाग में सहायक इंजीनियर के पदों पर प्रमोशन में एससी/एसटी के कर्मचारियों को आरक्षण देने के मामले में आया है, जिसमें सरकार ने आरक्षण नहीं देने का फैसला किया था, जबकि हाईकोर्ट ने सरकार से इन कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण देने को कहा था। जिसके बाद राज्य सरकार ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+