भीखुसिंह चतुरसिंह परमार: मोडासा विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार
नई दिल्ली। भीखुसिंह चतुरसिंह परमार को मोडासा विधानसभा सीट से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है। भीखुसिंह को पहली बार इस सीट से टिकट दिया गया है। 2012 के चुनावों में कांग्रेस के राजेंद्रसिंह शिवसिंह ठाकोर ने भाजपा के दिलीप सिंह परमार को हराकर सीट पर कब्जा जमाया था। इस बार भाजपा भीखुसिंह को टिकट देकर सीट पर कब्जा जमाने की कोशिश करेगी।

2002 के चुनावों में भीखुभाई परमार निर्दलीय उम्मीदवार थे। 2007 के चुनाव में वह बसपा के टिकट से चुनावी मैदान में उतरे। इस दौरन उन्हें मात्र 17596 वोट मिले। लबें राजनीतिक संघर्ष के बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। मोडसा एक इंडस्टियल एरिया है। नोटबंदी के बाद छोटे व्यापारों को अधिक नुकसान हुआ था। ऐसे में देखने होगा कि वे इस सीट पर कामयाब होगे या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications