बाहुबली स्टाइल में राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा 11वां सवाल
नई दिल्ली। गुजरात में आज पहले चरण की वोटिंग जारी। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। राहुल गांधी लगातार 10 दिनों से पीएम मोदी से सवाल पूछ रहे हैं। कांग्रेस भाजपा के 22 साल के शासन पर लगातार सवाल उठा रही है। राहुल गांधी ने गुजरात के रिपोर्ट कार्ड से जुड़े 10 सवाल पूछे हैं जिनका अभी तक पीएम मोदी और भाजपा ने कोई जबाव नहीं दिया है।

राहुल गांधी ने अपने 11वें ट्वीट के अंत में फिल्म बाहुबली का चर्चित डॉयलॉग 'मेरा वचन ही शासन है' की तर्ज पर पूछा, 'तो क्या अब 'भाषण ही शासन' है?' बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले में आज वोट डाले जा रहे हैं। दूसरा फेज 14 दिसंबर को है, नतीजों का एलान 18 तारीख को होगा।












Click it and Unblock the Notifications