Aditya Narayan के रिसेप्शन पर खुशी से झूमते नजर आए कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया, देखें VIDEO

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से 1 दिसंबर को शादी कर ली है। मुंबई में ही दोनों के रिसेप्शन का आयोजन भी हुआ है। इस समारोह में इंडस्ट्री के कई बड़े लोग शामिल हुए। इस दौरान जिनकी मौजूदगी से हर कोई हैरान रहा, वो हैं कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया। दोनों पति-पत्नी हाल ही में ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हो गए थे। लेकिन बाद में दोनों को जमानत मिल गई। दोनों आदित्य नारायण की रिसेप्शन पार्टी में काफी खुश दिखाई दे रहे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

ड्रग्स केस में नाम आने के बाद ऐसा पहली बार है जब भारती और हर्ष किसी सार्वजनिक समारोह में दिखाई दिए हैं। कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों अपने फैंस के साथ तस्वीर लेते दिखाई दे रहे हैं। भारती सिंह ने रिसेप्शन में शिरकत करने के लिए सफेद रंग का आउटफिट पहना हुआ है। तो वहीं हर्ष सूट पहने दिखाई दिए हैं। फैंस के साथ तस्वीर लेते हुए ये दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं।

क्यों गिरफ्तार हुए थे भारती और हर्ष?

क्यों गिरफ्तार हुए थे भारती और हर्ष?

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था। इनके घर और दफ्तर पर जब एजेंसी ने छापा मारा था, तो उन्हें गांजा मिला था। फिर दोनों को रविवार की शाम कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जिसके बाद इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। भारती सिंह को कल्याण जेल भेजा गया और हर्ष लिंबाचिया को तलोजा जेल भेजा गया। दोनों को ही बाद में मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिल गई थी। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो एनसीबी ने भारती और हर्ष की जमानत को NDPs कोर्ट में चुनौती दी है।

लाल गाउन में दिखीं श्वेता

लाल गाउन में दिखीं श्वेता

आदित्य नारायण की बात करें तो उन्होंने अपने रिसेप्शन में काले रंग का टक्सेडो पहना हुआ है। वहीं श्वेता लाल रंग के गाउन, डायमंड नेकलेस, वेडिंग वाली चूड़ियों और इयरिंग्स में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इनकी शादी और रिसेप्शन की कई तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। एक तस्वीर में आदित्य अपनी पत्नी श्वेता, पिता उदित नारायण और मां दीपा नारायण के साथ दिखाई दे रहे हैं।

गोविंदा भी परिवार संग पहुंचे

गोविंदा भी परिवार संग पहुंचे

समारोह में अभिनेता गोविंदा भी शामिल हुए। गोविंदा के साथ उनकी पत्नी सुनीता अहूजा, बेटी टीना और बेटा यशवर्धन पहुंचे थे। फैन क्लब द्वारा शेयर एक वीडियो में रिसेप्शन में आए मेहमानों को ग्रुप फोटो के लिए पोज देते हुए भी देखा जा सकता है।

यहां क्लिक कर देखें भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का वीडियो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+