कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति को हुआ डेंगू, अस्‍पताल में भर्ती

मुंबई। टीवी की मशहूर कॉमेडियन क्‍वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को डेंगू हो गया है जिसके चलते दोनों कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे दोनों पति-पत्नी ने जब अपना ब्‍लड टेस्‍ट करवाया तो उनकी प्‍लेटलेट्स में कमी देखी गई।

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति को हुआ डेंगू

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति को हुआ डेंगू

जिसके बाद डॉक्‍टरों ने उन्‍हें सलाह दी कि वे अस्‍पताल में भर्ती हो जाएं, फिलहाल दोनों अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। दोनों को 22 सितंबर को अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था।

भारती सिंह पंजाब की मूल निवासी हैं

भारती सिंह पंजाब की मूल निवासी हैं

आपको बता दें कि कॉमेडियन भारती स‍िंह ने अपने बॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया से 3 दिसंबर 2017 को शादी की थी, दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, टीवी जगत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह पंजाब की मूल निवासी हैं। इनका जन्म 1980 में अमृतसर में हुआ था। भारती सिंह का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था, एक प्रतियोगी के रूप में अपना करियर शुरू करने वाली भारती आज टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम हैं।

पति हर्ष लिंबाचिया एक गुजराती परिवार से हैं

पति हर्ष लिंबाचिया एक गुजराती परिवार से हैं

जबकि उनके पति हर्ष लिंबाचिया एक गुजराती परिवार से हैं और लेखक हैं, दोनों की मुलाकात एक शो के दौरान हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदली और प्यार करते-करते दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। भारती एक कार प्रेमी हैं और उनके पास मर्सिडीज, स्विफ्ट डिजायर और ऑडी क्यू 5 कार हैं।

लॉफ्टर चैलेंज की रनर अप थीं भारती सिंह

लॉफ्टर चैलेंज की रनर अप रहीं भारती सिंह को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है जैसे कि :- आईटीए पुरस्कार, इंडियन टेली जूरी अवॉर्ड, लायंस गोल्ड अवार्ड्स और पंजाबी म्यूजिक बेस्ट कॉमेडी अवार्ड इत्यादि। वैसे वो तीरंदाजी और पिस्तौल शूटिंग में स्वर्ण पदक विजेता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+