BJP ने जारी की राज्य प्रभारियों की सूची, संबित पात्रा को मणिपुर तो तरुण चुघ को मिली J&K की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अलग-अलग राज्यों के प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (jp nadda) ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना की जिम्मेदारी तरुण चुघ को दी है तो वहीं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को मणिपुर का प्रभारी बनाया है। इस संबंध में बीजेपी ने एक सूची जारी की है जिसमें कई अन्य पार्टी प्रभारियों के नाम शामिल हैं।

Bharatiya Janata Party releases list of its state in-charges

इसके साथ ही राधा मोहन सिंह को उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है और अरुण सिंह कर्नाटक के नए पार्टी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। लिस्ट के मुताबिक बीजेपी ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और फिल्म कलाकार एनटी रामाराव की बेटी डी पुरंदेश्वरी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया है। बता दें कि डी पुरंदेश्वरी को दक्षिण भारत की सुषमा स्वराज कहा जाता है और वह दक्षिण भारत में काफी लोकप्रिय नेता मानी जाती हैं, इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि उन्हें 5 भाषाओं का भी ज्ञान है। डी पुरंदेश्वरी को हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु के साथ-साथ तमिल और फ्रेंच भाषा का भी जानकार कहा जाता है। यही कारण है कि उन्हें दक्षिण के अन्य राज्यों में भी काफी लोकप्रियता हासिल है।

बता दें कि बीजेपी में डी पुरंदेश्वरी का कद काफी बड़ा है सभी पार्टी नेता उनका सम्मान करते हैं। पुरंदेश्वरी ने विशाखापट्टनम से जीत हासिल कर 15वीं लोकसभा सीट पर कब्जा किया था। इससे पहले उन्होंने चौदहवीं लोकसभा में बापट्ला सीट से चुनाव जीता था। बीजेपी से पहले डी पुरंदेश्वरी कांग्रेस पार्टी की सरकार में एचआरडी मंत्री भी रह चुकी हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में वह बीजेपी में शामिल हो गई थीं। आपको बता दें कि डी. पुरंदेश्वरी एनटी रामाराव के 8बेटे और 4 बेटियों में से एक हैं।

यह भी पढ़ें: 7 ऐसी मजबूरी, जिसके चलते 31 सीट अधिक जीतकर भी बीजेपी को नीतीश को CM कुर्सी देनी पड़ी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+