तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी किया घोषणापत्र, सत्ता में आने पर शराबबंदी करने का किया वादा
चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और वीके सिंह ने चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय में बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया। बता दें कि बीजेपी ने रविवार को पश्चिम बंगाल में अपना घोषणापत्र जारी किया था।

बीजेपी ने घोषणापत्र में किए ये वादे
- तमिलनाडु में बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में चुनकर आती है तो धर्मांतरण के खिलाफ एक कानून लाया जाएगा।
- इसके अलावा बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में गौ हत्या को रोकने के लिए भी एक कानून को लाने का वादा किया है। बीजेपी ने कहा है कि उस कानून के जरिए ना सिर्फ तमिलनाडु में बल्कि अन्य राज्यों जैसे केरल में गायों की तस्करी को रोका जाएगा।
- इसके अलावा बीजेपी ने तमिलनाडु में शराबबंदी का भी वादा किया है।
- पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एच राजा की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय समिति द्वारा तैयार पार्टी घोषणापत्र में कहा गया है कि भाजपा अगमा अनुष्ठानों को सिखाने के लिए एक अलग शोध विश्वविद्यालय स्थापित करेगी।
-25 पेज के घोषणापत्र का नाम बीजेपी ने "थोलैनोकु पाथ्रम" रखा है। इसमें बीजेपी ने 50 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा करने का वादा किया है।
आपको बता दें कि बीजेपी तमिलनाडु में AIADMK के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। गठबंधन में बीजेपी को 20 सीटें मिली हैं और कुल 234 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को चुनाव होगा।


Click it and Unblock the Notifications
