भाजपा ने मेघालय, पुडेचेरी और नागालैंड में बदले प्रदेश अध्यक्ष, जानें किन्हें सौंपी गई राज्य भाजपा की कमान
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में देश की सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी जुट चुकी चुकी है। भाजपा ने प्रदेश स्तर पर फेरबदल करनी शुरू कर दी है। सोमवार को देश के तीन राज्य- मेघालय, नगालैंड और पुडुचेरी के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए गए हैं और नए लोगों को राज्य की कमाान सौंपी है।

भाजपा ने रिकमैन मोमिन को मेघालय का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा एस सेल्वगनबथी को पुडुचेरी और बेंजामिन येपथोमी को नागालैंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बता दें इससे पहले मेघालय में भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी अर्नेस्ट मावरी संभाल रहे थे। वहीं नागालैंड में तेमजेन इमना अलॉन्स और पुडुचेरी में वी सामिनाथन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष थे।
मेघालय के प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव के समय दिया था ये विवादित बयान
गौरतलब है भाजपा ने मेघालय के जिन अर्नेस्ट मावरी को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया है वो मेघालय विधानसभा चुनाव 2023 के समय अपने एक विवादित बयान के कारण खूब सुर्खियों में थे। उन्होंने कहा था कि "मैं खुद बीफ खाता हूं और मेघालय में बीफ खाने पर कोई भी प्रतिबंध नहीं है।'
ये विवादिन बयान देने वाले भाजपा नेता और प्रदेश अध्यक्ष मावरी चुनाव भी हार गए थे। 3,771 वोट के साथ वो अपनी पश्चिम शिलांग सीट पर तीसरे स्थान पर थे। महज उन्हें 20 फीसदी ही वोट मिला था।
मेघालय
गौरतलब है कि मेघायल और नागालैंड में 2023 की शुरूआत में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव हुए थे और 2 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित हुआ था। मेघालय की 59 सीटों के लिए चुनाव हुए जिसमें 26 एनसीपी और कांग्रेस को 5 और भाजपा को महज 3 सीटों पर जीत मिली थी अन्य को 25 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। जिसके बाद वहां त्रिशुंकु विधानसभा बनी। भाजपा ने मेघालय विधानसभा चुनाव में इतने खराब परिणाम के इतने दिनों बाद अब अध्यक्ष बदला है ताकि आम चुनाव में बेहतर परिणाम मिल सके।
नागालैंड
इसके अलावा नागालैंड की बात करें तो यहां पर भी मेघालय के साथ चुनाव हुए थे जिसमें एनडीपीपी को 25, भाजपा को 12 और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया को 2 सीटों पर जीत मिली थी। जिसके बाद एनडीपीपी (Nationalist Democratic Progressive Party) और भाजपा ने मिलकर गठबंधन सरकार बनाई थी क्योंकि भाजपा ने एनडीपीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था जिसे वोटरों ने पसंद किया था।
पुडुचेरी
वहीं बात अगर पुडुचेरी की जाए तो वहां पर एनडीए गठबंधन की सरकार है। यहां पर 30 विधानभा सीटों के विधायक चुनाव के जरिए चुने जाते हैं वहीं तीन को केंद्र सरकार द्वारा नामित किया जाता है। पिछला विधान सभा चुनाव पुडेचेरी में 2022 में हुआ था और एनआर कांग्रेस ने 10 भाजपा ने 6 सीटों पर जीत हासिल की थी। दोनों ने मिलकर 16 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पूरा किया था और यहां पर एनडीए गठबंधनक की सरकार बनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications