ममता बनर्जी ने अमिताभ बच्चन को भारत रत्न देने की उठाई मांग
कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ममता बनर्जी ने अमिताभ बच्चन को भारत रत्न दिए जाने की मांग की।

Bharat Ratna for Amitabh Bachchan: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 28वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान बिग बी अमिताभ बच्चन को भारत रत्न देने की मांग की है। ममता बनर्जी ने कहा कि आधिकारिक तौर पर नहीं लेकिन बंगाल से हम इस मांग को उठाएंगे कि अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा में इतने लंबे समय तक योगदान के लिए भारत रत्न के सम्मान से नवाजा जाना चाहिए। कार्यक्रम में बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मानवता, एकता और विविधता के लिए कोलकाता ने हमेशा से मजबूती से लड़ाई लड़ी है। यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। बंगाल कभी झुकता नहीं है।
ममता बनर्जी ने कहा अमिताभ बच्चन हमारे लिए भारत रत्न हैं, हम चाहते हैं कि अमिताभ बच्चन को भार रत्न से नवाजा जाए। वहीं इस कार्यक्रम में शाहरुख खान, जया बच्चन, महेश भट्ट, रानी मुखर्जी समेत कई हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने शाहरुख खान को अपना भाई कहा। उन्होंने कहा कि वह मेरे भाई हैं, मैं उन्हें अपना भाई मानती हूं। मैं उन्हें राखी बाधूंगी। ममता ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि बंगाल से जो भी जाता है प्रसिद्ध हो जाता है। फिर वह रानी मुखर्जी हों, जया बच्चन, कुमार सानू या फिर अरिजीत। ये सभी लोग पश्चिम बंगाल के ब्रांड अंबेसडर हैं।












Click it and Unblock the Notifications