भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने RSS कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, घारा-144 लागू, कई नेता हिरासत में
महाराष्ट्र के नागपुर में भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। नागपुर पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
नागपुर, 06 अक्टूबर: महाराष्ट्र के नागपुर में भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। नागपुर पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। नागपुर पुलिस आयुक्त ने कहा कि भारत मुक्ति मोर्चा ने 6 अक्टूबर को रैली और मोर्चा के लिए अनुमति मांगी थी। लॉ एंड ऑर्डर को देखते हुए हमने उन्हें अनुमति नहीं दी। चूंकि उनके लोगों ने सहयोग नहीं किया, हमने जरीपटका और पंचपौली क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा-144 लागू की है। कुछ नेताओं को हिरासत में लिया गया है।
Recommended Video

बता दें कि भारत मुक्ति मोर्चा ने गुरुवार को आरएसएस के मुख्यालय नागपुर को घेरने की कोशिश की। जब उन्होंने पुलिस से अनुमति मांगी तो नहीं मिली। इसके बावजूद उसके कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए धारा-144 लगा दिया है। साथ ही 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
भारत मुक्ति मोर्चा ने कहा कि आरएसएस संविधान विरोधी है। लोगों के अधिकार को बचाने के लिए आंदोलन जरूरी है। लेकिन आंदोलन करने के लिए पुलिस ने अनुमति नहीं दी। इसके बाद भारत मुक्ति मोर्चा ने हाईकोर्ट की नागपुर बेंच का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने भी 6 अक्टूबर यानी आज आंदोलन करने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने पुलिस की अनुमति से अगली किसी तारीख पर आंदोलन करने की सलाह दी थी।
इसके बाद भी भारत मुक्ति मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता रोड पर उतरे और प्रदर्शन किया। पुलिस ने 200 से अधिक नेताओं को हिरासत में लिया है। कुछ इलाकों में धारा-144 लगा दिया गया है।
यह भी पढ़ें- PFI की 'हिट लिस्ट' में केरल के 5 आरएसएस नेताओं के नाम, दी गई Y कैटेगरी की सुरक्षा












Click it and Unblock the Notifications