राहुल गांधी इससे पहले कब-कब मां सोनिया की परवाह करते आए नजर, देखें वो तस्‍वीरें

राहुल गांधी इससे पहले कब-कब मां सोनिया की परवाह करते आए नजर, देखें वो तस्‍वीरें

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों कर्नाटक में है। कर्नाटक में इस यात्रा में मां सोनिया गांधी बेटे राहुल गांधी के साथ देख कांग्रेसी गदगद हैं। गुरुवार को राहुल गांधी के साथ मांड्या में सोनिया गांधी ने पदयात्रा शुरू की। इस समय की एक तस्‍वीर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में राहुल गांधी जमीन पर घुटने के बल बैठकर मां सोनिया के जूते के खुले फीते को बांधते नजर आ रहे हैं। इस फोटो के वायरल होते ही लोग मां के प्रति राहुल गांधी की इस परवाह को देखकर जमकर तारीफ कर रहे हैं।

राहुल गांधी को मां सोनिया की रहती है बहुत फिक्र

राहुल गांधी को मां सोनिया की रहती है बहुत फिक्र

बता दें ये पहला मौका नहीं है कि जब राहुल गांधी ने सार्वजनिक तौर पर अपनी मां की परवाह करते नजर आए हैं। इससे पहले भी कई मौके आए जब पब्लिक के बीच में राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के लिए चितिंत नजर आए। राहुल गांधी बहुत छोटे थे तभी से अपनी मां के लिए फिक्रमंद रहे हैं।

मां को भीषण ठंड से बचाने के लिए उढ़ाई थी शाल

मां को भीषण ठंड से बचाने के लिए उढ़ाई थी शाल

दिसंबर 2019 में जब नागरिक संशोधन कानून का प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राजघाट पर कड़कड़ाती ठंड में सत्‍याग्रह किया था और मोदी सरकार द्वारा लाए गए इस कानून का विरोध किया तब सोनिया गांधी भी वहां बेटे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के संग पहुंची थीं। भीषण ठंड में राजघाट पर खुले में कांग्रेसी नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे है। सोनिया गांधी को वहां बैठते ही जब ठंड लगी तो वो शाल ओढ़ने की कोशिश करने लगी थी तब राहुल गांधी ने तुरंत उठकर अपनी मां को शाल ओढ़ाने में मदद की थी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हुआ था। लोगों ने बेटे राहुल गांधी की खूब तारीफ की थी।

जब मां सोनिया का राहुल ने मंच पर चूमा था माथा

जब मां सोनिया का राहुल ने मंच पर चूमा था माथा

दिसंबर 2016 में जब 32 वर्षीय राहुल गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 49 वें पार्टी अध्‍यक्ष बने थे। उस समय शपथ समारोह में दिल्‍ली कांग्रेस मुख्‍यालय में अध्‍यक्ष पद सौंपने के बाद सोनिया गांधी ने भाषण दिया जिसमें वो सास इंदिरा गांधी और पति राहुल गांधी को याद कर भावुक हो गई। भाषण देकर जैसे ही सोनिया गांधी सीट पर बैठने के लिए वापस आई तो राहुल गांधी ने भावुक होकर मंच पर अपनी मां सोनिया गांधी के माथे को चूम लिया। इस फोटो ने कांग्रेसियों को भावुक कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+