Bharat Jodo Yatra में सिद्धू मूसेवाला के पिता ने राहुल गांधी को गले लगाया, जालंधर से सामने आई Photos

भारत जोड़ो यात्रा अंतिम पखवाड़े में पहुंच चुकी है। पंजाब में पदयात्रा के बाद जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 30 जनवरी को समापन होगा। आज जालंधर में दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के पिता राहुल गांधी से गले मिले।

Bharat Jodo Yatra

कांग्रेस की Bharat Jodo Yatra पंजाब में है। पदयात्रा के दौरान दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता भी कांग्रेस नेताओं के बीच पहुंचे। सिद्धू मूसेवाला के पिता राहुल गांधी से गले मिलते दिखे। कांग्रेस के ट्विटर पर इसकी फोटो शेयर की गई। मूसेवाला के पिता उस समय राहुल से मिलने पहुंचे जब पदयात्रा जालंधर की सड़कों से गुजर रही थी। रविवार को मूसेवाला के चाहने वालों ने उनके नाम के नारे भी लगाए।

कांग्रेस की Bharat Jodo Yatra पंजाब में है। पदयात्रा के दौरान दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता भी कांग्रेस नेताओं के बीच पहुंचे। सिद्धू मूसेवाला के पिता राहुल गांधी से गले मिलते दिखे। कांग्रेस के ट्विटर पर इसकी फोटो शेयर की गई। मूसेवाला के पिता उस समय राहुल से मिलने पहुंचे जब पदयात्रा जालंधर की सड़कों से गुजर रही थी। रविवार को मूसेवाला के चाहने वालों ने उनके नाम के नारे भी लगाए।

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को राहुल गांधी के साथ हाथ में हाथ डाल कर चलते देखा गया। दिवंगत गायक के समर्थकों को "सिद्धू मूसे वाला जिंदाबाद" के नारे लगाए। मूसेवाला गायक होने के अलावा राजनीति में भी काफी सक्रिय रहे थे। उनका विशाल चित्र लेकर यात्रा पर निकले सिद्धू मूसेवाला के समर्थकों को काफी उत्साहित देखा गया।

जालंधर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा में दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के आने के बाद कांग्रेस ने फोटो शेयर की। फोटो के साथ कांग्रेस ने लिखा, "नफरत और हिंसा के खिलाफ जारी इस महायुद्ध में हम सभी एक दूसरे का हाथ थामे छोड़े हैं...वादा है, हर कदम पर साथ निभाएंगे..."

गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई, 2022 को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने दोस्त और चचेरे भाई के साथ काले रंग की एसयूवी में मानसा के जवाहर गांव जा रहे थे। रास्ते में वाहन रोक कर छह शूटरों ने मूसेवाला पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बरार ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

Recommended Video

    Rahul Gandhi से Bharat Jodo Yatra में मिलने वाली ये लड़की कौन थी ? | Congress | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि सिद्धू मूसेवाला पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। आम आदमी पार्टी के डॉ विजय सिंगला से हारने के बाद मनसा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले मूसेवाला चुनाव हार गए थे। नवजोत सिंह सिद्धू, जब कांग्रेस प्रमुख थे उस समय उन्होंने मूसेवाला को युवाओं के लिए एक आइकन और एक अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व करार दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+