भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब राहुल गांधी ने बच्चों के साथ लगाई रेस, फिर बाद में किया डांस, देखें Viral Video

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब राहुल गांधी ने बच्चों के साथ लगाई रेस, फिर बाद में किया डांस, देखें Viral Video

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त तेलंगाना में है। भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। इस दौरान राहुल गांधी के अलग-अलग रंग में नजर आए। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी रविवार (29 अक्टूबर) को बच्चों के साथ रेस लगाते नजर आए। राहुल गांधी का एक मिनट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गांधी को कुछ युवा लड़कों को बोलते हुए देखा जा सकता है, ''मेरे साथ रेस लगाओगे...।'' इतना कहकर राहुल गांधी दौड़ने लगते हैं। इसके बाद राहुल गांधी कुछ महिलाओं के साथ डांस करते भी दिखाई देते हैं।

कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर कहा- जब रेस लगाई राहुल गांधी ने...

कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर कहा- जब रेस लगाई राहुल गांधी ने...

कांग्रेस ने राहुल गांधी का बच्चों के साथ रेस लगाते हुए वीडियो शेयर किया। वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने कैप्शन लिखा, ''जब रेस लगाई राहुल गांधी ने...।'' इस वीडियो को देख, राहुल गांधी की लोग फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं। राहुल गांधी पहले वीडियो में बच्चों से काफी आगे दौड़ते हुए दिखते हैं। लेकिन बाद में राहुल गांधी धीमे हो जाते हैं ताकि बच्चे उनके साथ आ सके।

कई लोगों ने की राहुल गांधी के फिटनेस की तारीफ

कई लोगों ने की राहुल गांधी के फिटनेस की तारीफ

वीडियो रविवार सुबह तेलंगाना के गोलापल्ली में शूट किया गया था, जहां राहुल गांधी कांग्रेस के जनसंपर्क कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे। राहुल गांधी के वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर फिटनेस की तारीफ की है। एक यूजर ने कहा, ''52 साल की उम्र में भी राहुल गांधी की हेल्थ काबिले-तारीफ है।'' ऐसा पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी ने फिटनेस फ्रीक कोई काम किया हो, इससे पहले भी राहुल गांधी स्विमिंग करते, बच्चों के साथ पुशअप्स लगाते दिख चुके हैं।

डंडिया के साथ डांस करते दिखे राहुल गांधी

डंडिया के साथ डांस करते दिखे राहुल गांधी

एक अन्य वीडियो में राहुल गांधी डंडिया के साथ डांस करते भी दिखाई दे रहे हैं। राहुल गांधी के रेस लगाने के कुछ ही समय बाद भारत जोड़ो यात्रा में जयराम रमेश शामिल हुए। राहुल गांधी उसके बाद कुछ ग्रुप के साथ डंडिया लेकर नाचते हुए दिखाई दिए। इस दौरान राहुल गांधी ताली भी बजा रहे थे। इससे एक दिन पहले राहुल गांधी आदिवासी नृत्य प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे।

जल्द ही महाराष्ट्र में जाएगी भारत जोड़ो यात्रा

जल्द ही महाराष्ट्र में जाएगी भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु को कवर करते हुए तेलंगाना में एंटर हुई है। तेलंगाना के बाद भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करेगा जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री और राकांपा नेता शरद पवार इसका स्वागत करेंगे। कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा का टारगेट 2024 के राष्ट्रीय चुनावों और कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर नजर के साथ जनता के साथ अपने संपर्क को फिर से साधने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+