IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश मैच में बारिश के आसार, क्या पाकिस्तान की हो जाएगी नैया पार
2 नवंबर को एडिलेड में बांग्लादेश और भारत के बीच सुपर-12 का अहम मुकाबला खेला जाना है। भारत-बांग्लादेश के अलावा पाकिस्तानी फैंस की नजरें भी इस मुकाबले पर होगी।
IND BAN Adelaide Weather: 2 नवंबर को एडिलेड में बांग्लादेश और भारत के बीच सुपर-12 का अहम मुकाबला खेला जाना है। भारत-बांग्लादेश के अलावा पाकिस्तानी फैंस की नजरें भी इस मुकाबले पर होगी। लेकिन दक्षिण अफ्रीका से हार झेलने के बाद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो सकती है। बारिश के कारण इस वर्ल्ड कप में कई टीमों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।

एडिलेड में बारिश की संभावनाएं
मौसम की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया में कब कहां बारिश हो जाये, इसका कोई अनुमान नहीं लगा सकता है। 2 नवंबर को एडिलेड में 70 प्रतिशत बारिश होने की संभावनाएं हैं। ऐसे में भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले इस जरूरी मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है। अगर ऐसा होता है तो भारतीय टीम को इसका बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड जैसी टीमों को बारिश के कारण प्वॉइंट शेयर करने पड़े हैं।

बारिश से पाकिस्तान को होगा फायदा
भारत की हार से उम्मीद छोड़ चुकी पाकिस्तान टीम को मौसम का साथ मिल सकता है। अगर बारिश के कारण भारत के आने वाले मुकाबले रद्द होते हैं तो इसका फायदा पाकिस्तान की टीम को मिल सकता है। भारत और बांग्लादेश का मैच बारिश के चलते नहीं होने पर दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे। ऐसे में पाकिस्तान के लिए आगे की राह आसान हो जाएगी।

जिम्बाब्वे के खिलाफ भी जीतना होगा मैच
जिम्बाब्वे की टीम अपने प्रदर्शन से सभी को अब तक हैरान करने का काम किया है। पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को भी कड़ी टक्कर देने का काम किया। ऐसे में भारत को जिम्बाब्वे से सावधान रहना होगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जिम्बाब्वे को हल्के में लेने की गलती नहीं करेंगे। उनकी कोशिश बांग्लादेश और जिम्बाब्वे दोनों के खिलाफ जीतकर 8 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications