Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी के डॉग लूना ने किया मार्च, देखें प्यारा Video

राहुल गांधी के साथ शनिवार को प्रियंका गांधी के डॉग लूना ने मार्च किया। लूना का प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

dog luna

पार्टी को मजबूती देने के लिए कांग्रेस की तरफ से भारत जोड़ो यात्रा की जा रही है। इस यात्रा की अगुवाई राहुल गांधी कर रहे हैं। यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से की गई थी। इस वक्त यात्रा हरियाणा पहुंच चुकी है। यात्रा अब तक साउथ राज्यों के अलावा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली को कवर कर चुकी है। शनिवार को जब यात्रा हरियाणा पहुंची तो राहुल गांधी के साथ एक कुत्ता भी मार्च करते दिखा।

भीड़ के बीच भौंकते हुए डॉगी ने की यात्रा
राहुल गांधी के साथ जिस डॉगी ने भारत जोड़ो यात्रा का मार्च किया। उसका नाम लूना है। मार्च के दौरान का लूना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। राहुल गांधी मार्च के दौरान लूना के फंदे को पकड़े हुए हैं और वह उनके और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ कदमताल मिलाकर चल रहा है। इस दौरान लूना मस्ती करने के लिए भौंक भी रहा है।

जानिए कौन है लूना?
राहुल गांधी के साथ चलने वाला लूना उनकी बहन प्रियंका गांधी का डॉग है। लूना को लेकर प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि मैं देख रही हूं, लूना को किडनैप कर लिया गया है। वहीं, लूना की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कई कांग्रेस नेताओं ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लूना भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना चाहता था।

करनाल में भारत जोड़ो यात्रा से विजेंदर सिंह भी जुड़े
भारत जोड़ो यात्रा के करनाल में प्रवेश करते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी के साथ मुक्केबाज विजेंदर सिंह भी शामिल हुए। ओलंपिक पदक विजेता ने गांधी से कड़कड़ाती जनवरी की ठंड में उनके "टी-शर्ट" लुक के बारे में पूछा, जिस पर कांग्रेस नेता ने उन्हें "ऋषि-मुनि तपस्या करने" के बारे में बताया। साथ ही राहुल गांधी ने विजेंदर सिंह के साथ भी एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि एक पंच नफरत के खिलाफ।

Recommended Video

    Bharat Jodo Yatra: Haryana में Rahul Gandhi के साथ Luna Dog भी चलता दिखा | वनइंडिया हिंदी | *News

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सिंह सुरजेवाला भी हुए शामिल
    घरौंडा के कोहंड गांव से शुरू हुई यात्रा से जुड़ने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सिंह सुरजेवाला भी शामिल थे। कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा अगली सुबह कुरुक्षेत्र जिले की ओर बढ़ने से पहले यहां इंद्री में रात्रि विश्राम करेगी। आपको बता दें कि यात्रा ने गुरुवार शाम को उत्तर प्रदेश से हरियाणा में दोबारा प्रवेश किया। हरियाणा में अपने पहले चरण में 21-23 दिसंबर तक यात्रा नूंह, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों से होकर गुजरी और 130 किलोमीटर की दूरी तय की।

    ये भी पढ़ें- 80 वर्षीय डॉग लवर प्रतिमा को हाईकोर्ट से मदद की आस, कार्रवाई पर रोक, MCD पर भड़के स्थानीय लोग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+